शाहाबाद में हाईवे पर फायरिंग से सनसनी, होटल में छोड़ी गई धमकी भरी पर्ची

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाहाबाद में हाईवे पर फायरिंग से सनसनी, होटल में छोड़ी गई धमकी भरी पर्ची

कुरुक्षेत्र/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में नेशनल हाईवे 44 पर स्थित अमन होटल पर आज सुबह बुलेट सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पार्किंग में खड़ी कारो और अमन होटल के शीशे पर फायरिंग की है।गनीमत रही कि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं बाइक सवार ‘कौशल चौधरी’ नाम की पर्ची छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं।

सूचना मिलते ही डीएसपी रामकुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। डीएसपी रामकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन होटल पर दो बुलेट सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। इसमें पार्किंग में खड़ी कुछ कारों का भी नुकसान हुआ है और होटल के शीशे पर भी फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि बदमाश एक पर्ची छोड़कर गए हैं। जिसमे ‘कौशल चौधरी’ के नाम सहित विदेशी नंबर पर्ची पर लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox