निकोसिया में पीएम मोदी की साइप्रस राष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद और व्यापार पर बनी सहमति  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निकोसिया में पीएम मोदी की साइप्रस राष्ट्रपति से मुलाकात, आतंकवाद और व्यापार पर बनी सहमति  

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने साइप्रस की राजधानी निकोसिया में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें आतंकवाद विरोध, रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी प्रमुख रहे।

पीएम मोदी ने कहा, “हम सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साइप्रस के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं।” उन्होंने बताया कि आतंकवाद, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए दोनों देशों की एजेंसियों के बीच वास्तविक समय में सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक विशेष तंत्र विकसित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले पाँच वर्षों के लिए एक ठोस रणनीतिक रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे भारत-साइप्रस साझेदारी को नई दिशा मिलेगी। रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय डिफेंस कोऑपरेशन प्रोग्राम के तहत रक्षा उद्योग को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

साइबर और समुद्री सुरक्षा (मैरीटाइम सिक्योरिटी) पर भी दोनों देश अलग से संवाद (Dialogue) शुरू करेंगे। पीएम मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि संयुक्त राष्ट्र को समकालीन बनाने के लिए आवश्यक सुधारों को लेकर भारत और साइप्रस के विचार समान हैं। साथ ही, भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए साइप्रस के समर्थन पर उन्होंने आभार प्रकट किया।

आर्थिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ हमारे देशों के आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। मैंने व्यापारिक समुदाय में इस सहयोग को लेकर उत्साह और तालमेल देखा है।” उन्होंने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष के अंत तक एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष की शुरुआत में भारत-साइप्रस-ग्रीस व्यापार और निवेश परिषद की स्थापना की गई, जो भविष्य में व्यापारिक संबंधों को और सशक्त बनाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox