एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से तोड़ा नाता, अब टेस्ला और स्पेसएक्स पर करेंगे फोकस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से तोड़ा नाता, अब टेस्ला और स्पेसएक्स पर करेंगे फोकस

-डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) से मस्क का इस्तीफा, X पर दी जानकारी

अनीशा चौहान/-   दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 29 मई को एक अहम फैसला लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से खुद को अलग कर लिया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी विशेष सरकारी कर्मचारी (SGE) के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है, और अब वह अपनी कंपनियों टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

मस्क-ट्रंप संबंधों में आई दरार?

एलन मस्क का यह कदम ऐसे समय पर आया है जब राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में उनके और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मतभेदों की अटकलें पहले से ही चल रही थीं। मस्क जनवरी 2025 से ट्रंप प्रशासन में DOGE (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी) के प्रमुख सलाहकार की भूमिका निभा रहे थे। अब उनके हटने को इस रिश्ते में खटास के रूप में देखा जा रहा है।

क्यों छोड़ी सरकारी भूमिका?

मस्क ने पहले ही अप्रैल 2025 में संकेत दे दिए थे कि वह मई के अंत तक DOGE से दूरी बना लेंगे। उनकी सरकारी भूमिका की अवधि 130 दिन की थी, जो मई के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो रही थी। इसके अलावा टेस्ला के निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की ओर से मस्क की राजनीतिक सक्रियता को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। मस्क ने पोस्ट में कहा –
“मैंने अपना योगदान दे दिया। अब मेरा पूरा ध्यान भविष्य के निर्माण पर होगा टेस्ला, स्पेसएक्स और X के साथ।”

DOGE में मस्क का कार्यकाल और विवाद

एलन मस्क को ट्रंप प्रशासन में DOGE की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य संघीय खर्च और कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना था। मस्क ने दावा किया कि उन्होंने इस कार्यकाल में 160 अरब डॉलर की बचत कराई, हालांकि यह उनके घोषित लक्ष्य 2 ट्रिलियन डॉलर से काफी कम है।

DOGE के तहत मस्क की कई आक्रामक नीतियाँ जैसे- सरकारी कर्मचारियों की छंटनी, कई एजेंसियों को बंद करना भारी विवादों का कारण बनीं। इन फैसलों से समाज के कई वर्गों में नाराजगी फैली और मस्क की कंपनियों को भी इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा।

टेस्ला पर राजनीतिक असर, बिक्री में गिरावट

ट्रंप प्रशासन से मस्क के जुड़ाव का सीधा असर उनकी प्रमुख कंपनी टेस्ला पर पड़ा। साल 2025 की पहली तिमाही में टेस्ला की वैश्विक बिक्री में 13% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मुनाफा 71% घटकर केवल 409 मिलियन डॉलर रह गया।

इस गिरावट के पीछे उपभोक्ताओं का मस्क की राजनीतिक भूमिका से असहमति, डीलरशिप पर विरोध प्रदर्शन और कुछ स्थानों पर हिंसक घटनाएँ भी शामिल थीं। साथ ही ट्रंप प्रशासन की 25% आयात शुल्क नीति ने टेस्ला की आपूर्ति श्रृंखला को गंभीर रूप से प्रभावित किया।

आगे क्या? मस्क का फोकस तकनीक और नवाचार पर

ट्रंप प्रशासन से अलग होने के बाद अब एलन मस्क पूरी तरह से तकनीक, ऑटोमोबाइल और अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने की तैयारी में हैं। उनकी प्राथमिकता अब टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्पेसएक्स के मिशन, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को विस्तार देना होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox