मध्यप्रदेश में जल्द होगी कांग्रेस की वापसी- कमलनाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्यप्रदेश में जल्द होगी कांग्रेस की वापसी- कमलनाथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मध्यप्रदेश में उपचुनाव के सहारे कांग्रेस एक भी सत्ता के सपने देखने लगी है।  कांग्रेस अब उपचुनाव को की सत्ता वापसी को एकमात्र विकल्प के तौंर पर देख रही है। कुल 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने कम से कम 22 सीटों को जीतमे का दावा किया है। जिसको देखते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार तो एक इंटरवल है पिक्चर तो अभी बाकि है। जिसके लिए कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में होगी।
                                     यहां बता दे कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार बनाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था। साथ ही दो विधानसभा सीट पहले से ही खाली थे। यानी कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल होने पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा, ”आज मतदाता इन 22 सीटों को समझ रहा है कि किस प्रकार का धोखा उनके साथ हुआ हैं। किस प्रकार कांग्रेस के 22 विधायक लालच से भाजपा में गए।” लेकिन अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता उक्त विधायकों को और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जीत का किया दावा
कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की सत्ता गवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार तो एक ‘इंटरवल’ के समान है, ‘पिक्चर’ तो अभी बाकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि राज्य में आगामी समय में होने वाले 24 विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस कम से कम 22 सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने इन उपचुनावों के बाद मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का गिरने का दावा करते हुए कहा, ”जीतना तो छोड़िए, इनको उपचुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

निविदाएं के संबंध में जांच को तैयार
कमलनाथ ने निविदाओं को मामले मे कहा कि छिंदवाड़ा जिले के विकास कार्यों के लिए जो निविदाएं हुई हैं, उनकी सरकार जांच करा ले, हमें कोई एतराज नहीं है। राज्य में कोरोना को लेकर मौजूदा हालातों के बारे में उन्होंने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए इससे लड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए थे। उस समय भाजपा नेता ही इसे हल्के में ले रहे थे।।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox