बहादुरगढ़/- हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) के उपप्रधान अनिल खत्री ने हाल ही में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष मीनू बेनीवाल और महासचिव एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 38वें नेशनल गेम्स के विजेताओं को जल्द से जल्द नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देने की मांग की।
अनिल खत्री ने कहा कि जैसे ही खेल प्रतियोगिता समाप्त होती है, वैसे ही खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी चाहिए। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें समय पर उनकी उपलब्धियों का सम्मान भी मिलेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन को भविष्य में इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को सीधा और समय पर लाभ मिल सके।
उन्होंने जानकारी दी कि नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता को 7 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जाती है। यह न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती है, बल्कि उनकी आर्थिक मदद भी करती है।
अनिल खत्री ने विश्वास जताया कि सरकार और एसोसिएशन मिलकर खिलाड़ियों के हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेंगे।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती