चलती बस में लगी आग, 2 बच्चों समेत 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चलती बस में लगी आग, 2 बच्चों समेत 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत

लखनऊ/अनीशा चौहान/ –  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। पीजीआई इलाके के किसान पथ पर बिहार के बेगूसराय से दिल्ली आनंद विहार जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 बच्चों समेत कुल 5 यात्रियों की ज़िंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बस में आग लगने के बाद वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।

यह हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ, जब बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। धुआं भरने के बाद जब यात्रियों की नींद खुली, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। किसी तरह कुछ लोगों ने शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन कई यात्री बाहर नहीं निकल सके।

चश्मदीदों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लपटें एक किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं। आग बुझाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि झुलसे हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे। ड्राइवर की सीट के पास एक अतिरिक्त सीट लगी होने की वजह से यात्रियों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। आगे का गेट न खुल पाने से अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री फंसकर गिर पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को पीड़ितों को हरसंभव मदद देने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox