“नैनीताल और हल्द्वानी में फ्लैग मार्च के ज़रिए पुलिस ने बढ़ाया भरोसा, शांति बनाए रखने की अपील”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“नैनीताल और हल्द्वानी में फ्लैग मार्च के ज़रिए पुलिस ने बढ़ाया भरोसा, शांति बनाए रखने की अपील”

नैनीताल/अनीशा चौहान/- नैनीताल पुलिस ने आज शहर भर में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन के बीच सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। यह फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ पीएसी, एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों की टीमों ने हिस्सा लिया।

यह फ्लैग मार्च नैनीताल कोतवाली से प्रारंभ होकर खड़ी बाजार, बड़ा बाजार, चीनाखान, रिक्शा स्टैंड, मॉल रोड और घोड़ा स्टैंड जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुज़रा। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा, “नैनीताल पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर और समर्पित है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि शहरवासी और पर्यटक दोनों निडर होकर यहां रहें। शांति भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि “सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी व भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

हल्द्वानी:

हल्द्वानी में भी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला, जिसका उद्देश्य था शहर में पुलिस की सक्रियता और उपस्थिति का संदेश देना। यह मार्च बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और सामुदायिक सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox