शहीदी दिवस पर 70 वीरांगनाओं को शहीद रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शहीदी दिवस पर 70 वीरांगनाओं को शहीद रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

-दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में बाल युवा नारी जागृति मंच ने दिया सम्मान

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शहीदी दिवस पर देश की सीमाओं की सुरक्षा में प्रथम पंक्ति में तैनात बार्डर सीमा सुरक्षा बल के जवानों की शहादत को प्रणाम करने के लिए बाल युवा नारी जागृति मंच ने नई दिल्ली के छावला में स्थित 25वीं बटालियन के परिसर में शहीदों की करीब 70 वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर 25वीं बटालियन के कमांडेंट संदीप कुमार खत्री व बावा की अध्यक्षा अनु खत्री ने सभी वीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र, पटका व एक पौधा देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में बीएसएफ वाईव्ज वेलफेयर एसोसिएशन व प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने भी सह-आयोजक की भूमिका निभाई। समारोह में समाचार निर्देश व नजफगढ़ मैट्रो न्यूज ने मीडिया पार्टनर कें रूप में अपनी भूमिका निभाई।

समारोह में मुख्य अतिथि कमांडेंट श्री संदीप कुमार खत्री ने कहा कि बीएसएफ में तैनात सभी जवान और अधिकारी देश के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता और निष्ठा के चलते सीमाओं पर हमेशा अलर्ट मोड में तैनात रहते हैं। देश की सीमा पर प्रथम पंक्ति में सुरक्षा के लिए अडिग रहने वाले बीएसएफ जवानों के अदम्य साहस और वीरता के चलते दुश्मन हमेशा खौफ में बना रहता है। भारत देश की सीमाएं चाक चौबंद, सुरक्षित रहे, इसी लक्ष्य के साथ बीएसएफ की पूरी टीम काम करती है। कमांडेंट संदीप कुमार खत्री ने कहा कि देश की सीमाओं पर रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों की वीरांगनाओं को आज यहां शहीदी दिवस पर शहीद रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित करते हुए उन्हें गौरव महसूस हो रहा है।

वहीं बाल युवा नारी जागृति मंच के संस्थापक मुकेश भोगल ने बताया कि शहीद रत्न सम्मान समारोह 2025 में आज 70 वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होने समारोह के बारे में बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ छावला 25 में बटालियन के कमांडेंट संदीप कुमार खत्री और विशिष्ठ अतिथि के रूप में बीएसएफ 25 बटालियन एफ.डब्ल्यू सी. की सीईओ श्रीमती अनु खत्री रही। जिन्होने अपनी गरिमामयी उपस्थिति में सभी वीरांगनाओं को सम्मानित किया। उनके हाथों से सम्मान मिलना बीरांगनाओं को गौरव की अनुभूति करायेगा।

बाल युवा नारी जागृति मंच के सचिव एव नजफगढ़ मैट्रो न्यूज के एडीटर इन चीफ शिव कुमार यादव ने बाल युवा नारी जागृति मंच पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था पिछले लगभग 27 वर्षों से लाखों महिलाओं को सम्मानित कर चुकी है। उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के सम्मान कर गौरवांवित महसूस कराना है। इसमें संस्था उन महिलाओं को भी शामिल करती है जो परिवार को बहुत मजबूती से संजोकर रखती हैं।

शहीद रत्न सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम का मंच बखूबी संचालित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वी.के. शर्मा ने सभी विशिष्ट अतिथियों और बीएसएफ की वीरांगनाओं को मंच पर सादर आमंत्रित करने की उद्घोषणा की। उनके साथ बीएसएफ छावला के पीआरओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार, इंस्पेक्टर कविता पाल यादव, बाल युवा नारी जागृति मंच की संरक्षक श्रीमती रोशनी देवी दौलताबाद, श्रीमती मिश्री देवी ज्ञान निकेतन स्कूल के चेयरमैन डॉ. योगेंद्र वत्स, डॉ.सविता वत्स, माता चंद्रो देवी स्कूल के प्राकृतिक भक्त फाउंडेशन से अश्वनी शर्मा . कुलदीप सिंह मरवा .चेयरमैन अनिल यादव, समाजसेवी अरुण यादव, समाजसेवी विनोद भारद्वाज, इंडिया टाईम के ऋषिपाल चौधरी तथा राष्ट्रपति अवार्डी एव श्री कृष्णा पिक्लस की चेयरमैन श्रीमति कृष्णा यादंव व गोवर्धन यादव ने समारोह को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

23 मार्च 2025 को शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद रत्न सम्मान समारोह से सम्मानित होने वाली लगभग 70 वीरांगनाओं में – मंजू, पूनम शर्मा, सुदेश, पियाली बिश्वास, कौशल्या देवी, मंजीत कौर, सुदेश, बेबी ठाकुर, मुकेश देवी, बिनीता बिष्ट, सुशीला देवी,सरिता, अंजुम आरा, कुंती देवी, सुमित्रा देवी, सविता पांडेय, गायत्री सिंह, मीरा देवी, महिमा सिंह, इंदिरा देवी, अनुराधा, पुष्पा देवी, पूजा गुप्ता, उषा मिश्रा, सुनीता, रीना ठाकुर, दर्शना कुमारी, रेखा, मायना कर्माकर, उषा देवी, शांति भट्टाराई, सरोज, ममता देवी, बाला रानी, दीपा जोशी, नानू माया थापा, आशा देवी, संतोष देवी, सुनीता देवी, शकुंतला, शारदा देवी, प्रमिला, देबी बाला बर्मन, प्रमिला, बालकेश, राखी, आलिमा प्रवीण, कौशल्या, दमयंती, मुनेश, गुलशन देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, संतोष यादव, सुखदेवी, उषा देवी, शशि रानी, कविता देवी, सुनीता देवी को इस सम्मान से नवाजा गया। सम्मान समारोह के अंत में पीआरओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सम्मान समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह के अंत में बीएसएफ के द्वारा सभी के लिए सुरुचिपूर्ण जलपान की व्यवस्था की गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox