जन आरोग्य योजना में अब दस लाख का बीमा, सीएम बोलीं- महिलाओं को हर माह 2500 मिलेंगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जन आरोग्य योजना में अब दस लाख का बीमा, सीएम बोलीं- महिलाओं को हर माह 2500 मिलेंगे

-दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र खीर समारोह के साथ शुरू हुआ।

दिल्ली/ प्रियंका सिंह/ दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र खीर समारोह के साथ शुरू हुआ। मंगलवार को बजट से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने कई योजनाओं का ऐलान किया।

व्यापारियों के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड और स्वच्छ जल प्राथमिकता

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में उद्योग और निवेश के लिए नई नीति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा और हम लोगों को रोजगार देंगे। इसके अलावा, स्वच्छ जल को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यमुना सफाई को अहम बताया। इसके लिए 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। पानी टैंकरों में जीपीएस लगाने की योजना भी बनाई गई है।

गरीबों के लिए सरकार की योजनाएं

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। पीएम आवास योजना का लाभ अब दिल्ली में मिलेगा, जिसमें 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जिसमें 100 करोड़ रुपये का बजट होगा।

महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये मिलेंगे, और जन आरोग्य बीमा में 5 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा मिलेगा।

दिल्ली बजट की बड़ी घोषणाएं

महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रति माह

जन आरोग्य बीमा में 5 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा

जनता को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा

महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये

50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे

कनेक्टिविटी सुधार के लिए 1,000 करोड़ रुपये

झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपये

अटल कैंटीन के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित

व्यापारियों के लिए फेडरल वेलफेयर बोर्ड

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये

पानी टैंकरों में जीपीएस के लिए 150 करोड़ रुपये

यमुना सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये

सीएम रेखा गुप्ता का संदेश

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हटाएगी और स्वच्छता के लिए गंभीर कदम उठाएगी। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को लंदन बनाने का सपना दिखाया, लेकिन असल में दिल्ली को अराजक बना दिया। अब उनकी सरकार ने विकास का संकल्प लिया है और वह वह वादे निभाएंगे जो किए गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox