
नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव/- दिल्ली में महिला समृद्धि योजना शुरू हो चुकी है. इस योजना के जरिए दिल्ली की महिलाओं हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। दिल्ली की तकरीबन लाखों महिलाओं को सरकार की इस योजना का लाभ मिलने का अमुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली सरकार की ओर से योजना में लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताऐं तय की गई हैं. उन पात्रताओं को पूरा करने वाली महिलाओं को ही लाभ मिलेगा। योजना में लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र से लेकर आय तक तय की गई है. इसके साथ ही एक और शर्त और तय की गई है. जिससे दिल्ली की लाखों महिलाओं पर प्रभाव पड़ेगा. चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।
परिवार की एक ही महिला को मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार की ओर से महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट जारी की गई है. सरकार ने इस योजना के तहत परिवार की सिर्फ एक ही महिलाओं को लाभ देने का प्रावधान रखा है. यानी अगर किसी परिवार में एक से ज्यादा महिलाएं हैं. तो उन सभी को लाभ नहीं मिल पाएगा उनमें से सिर्फ एक ही महिला को लाभ मिलेगा।
उनमें से किसी महिला को लाभ मिलेगा। इसके लिए कोई दिशा निर्देश तय नहीं किए गए है। बता दें सरकार की इस शर्त से काफी महिलाओं को नुकसान पहुंच सकता है. क्योंकि कई परिवार ऐसे हैं. जिनमें एक से ज्यादा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है. लेकिन बावजूद इसके अब उन्हें योजना में 2500 रुपये नहीं मिल पाएंगे।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इसके अलावा बात की जाए तो महिलाओं के पास योजना में लाभ लेने के लिए कुछ दस्तावेजों का होना भी जरूरी है. बिना इन दस्तावेजों के महिलाओं को योजना में लाभ ही नहीं मिल पाएगा. इनमें बात की जाए तो दिल्ली का वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली के पत्ते का आधार कार्ड और बीपीएल कार्ड होना जरूरी है. इनमें से अगर एक भी दस्तावेज महिलाओं के पास नहीं होता तो उन्हें योजना में लाभ नहीं मिल पाएगा. बता दें जिन महिलाओं के परिवार की सालाना इनकम 3 लाख से ज्यादा है उन्हें भी योजना में लाभ नहीं मिल पाएगा।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?