पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने किया लक्ष्मी भंडार योजना में बदलाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने किया लक्ष्मी भंडार योजना में बदलाव

-राज्य में महिलाओं के खाते में क्रेडिट होंगे अतिरिक्त 1000 रुपये,

कोलकाता/शिव कुमार यादव/- बुजुर्गों व महिलाओं की जिंदगी आसान बनाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ऐसी योजना की घोषणा की है, जो लाखों लोगों की जिंदगी बदल सकती है। इस नई योजना से महिलाओं और 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार सीधे उनके बैंक खाते में पैसे भेजेगी, जिससे उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन यह योजना क्या है? कौन लोग इसका लाभ ले सकते हैं? और इसका फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा? आइए जानते हैं पूरी जानकारी-

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने लक्ष्मी भंडार योजना के साथ-साथ अब एक नई योजना के तहत अतिरिक्त 1,000 रूपये भत्ता देने की घोषणा की है। अभी तक लक्ष्मी भंडार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रूपये और आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 1,200 रूपये मिलते थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने इसमें 1,000 रूपये की अतिरिक्त सहायता जोड़ दी है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी और अन्य नियमों की जानकारी जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना की घोषणा
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एक नई पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की है। बुजुर्ग पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 1,000 रूपये मासिक पेंशन दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी और वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। राज्य सरकार की यह पहल उन बुजुर्गों के लिए बहुत राहत देने वाली साबित होगी, जिनकी आमदनी का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। इससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

महिलाओं और बुजुर्गों को आर्थिक मजबूती देने की पहल
ममता बनर्जी की इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य की महिलाओं और बुजुर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। लक्ष्मी भंडार योजना में अतिरिक्त 1,000 रूपये जुड़ने से महिलाओं को अधिक वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई पेंशन योजना उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करेगी। आवेदन प्रक्रिया, समय सीमा और अन्य विवरण जल्द ही सरकार द्वारा जारी किए जाएंगे। राज्य सरकार लगातार नागरिकों के हित में नई योजनाएं ला रही है, जिससे पश्चिम बंगाल की जनता को आर्थिक मजबूती मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox