जीत के बाद नीलम पहलवान का नजफगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जीत के बाद नीलम पहलवान का नजफगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

-कार्यकर्ताओं ने नीलम के काफिले पर बरसाये फूल, समर्थकों ने लड्डू बांट कर मनाई खुशी

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान ने जीत दर्ज की है। उन्होने अपने विरोधी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तरूण यादव को 29009 वोट के अंतर से हराया।जीत के बाद नीलम पहलवान एक बड़े काफिले के साथ नजफगढ़ पंहुची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नीलम पहलवान के काफिले पर समर्थकों ने पुष्प वर्षा की और लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई। नीलम पहलवान ने भी सभी समर्थकों का हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया।

भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान को चुनाव में कुल 101708 मत मिले जबकि आप प्रत्याशी तरूण यादव को 72699 मत मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 2902 मत मिले। नीलम पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 29009 मतो से परास्त किया।
         

जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी नीलम पहलवान के चेहरे पर जीत की खुशी अलग ही दिखाई दे रही थी। उन्होने लोगों से हाथ जोड़ कर उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत आपकी है और वह सदा आपके साथ खड़ी हैं। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नीलम कृष्ण पहलवान बाबा हरिदास मंदिर पंहुची और बाबा का आर्शीवाद लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox