कांग्रेस के लिए दिल्ली चुनाव बना अस्तित्व की लड़ाई, इस बार 15 सीटों पर मजबूत पकड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस के लिए दिल्ली चुनाव बना अस्तित्व की लड़ाई, इस बार 15 सीटों पर मजबूत पकड़

-कांग्रेस की ही नहीं, पार्टी के इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। लेकिन इस चुनाव में न केवल कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है बल्कि पार्टी के दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। जिसे देखते हुए इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना वोट बैंक हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। हालांकि दिल्ली चुनावों में इस बार कांग्रेस की 15 सीटों पर मजबूत पकड़ दिखाई दे रही है। लेकिन यह आने वाला समय ही बतायेगा कि इसबार पार्टी अपना अस्तित्व बचाने में कामयाब होती है या नही। वैसे अब कांग्रेस ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है।

दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में कांग्रेस नें सुल्तानपुरी से जयकिशन, बल्लीमरान से हारून यूसुफ, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, घोंडा से भीष्म शर्मा, बवाना से सुरेंद्र कुमार जैसे चार से पांच बार के विधायकों पर दांव लगाया है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, वरिष्ठ नेता अलका लांबा, जितेंद्र कोचर और अभिषेक दत्त भी ताल ठोक रहे हैं। कोई भी इस चुनाव को हल्के में नहीं ले रहा, इसीलिए ज्यादातर उम्मीदवारों की घोषणा भी समय से पहले कर दी गई थी।

आप विधायकों की विफलताओं को उजागर कर रही कांग्रेस
एक समय था जब कांग्रेस ने भाजपा को दिल्ली की सत्ता से दूर करने के लिए आप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। लेेकन अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आप का विरोध कर रही है। अभी तक तमाम उम्मीदवार पदयात्रा व बैठकों सहित प्रचार के यथासंभव साधनों का सहारा ले रहे हैं। मसलन, उत्तम नगर क्षेत्र में मुकेश शर्मा होलोग्राफिक मोड में थ्री डी सिस्टम से प्रचार कर रहे हैं। ज्यादातर प्रत्याशी क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों और मौजूदा विधायकों व आप सरकार की विफलताओं को भी खूब उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार जनता को पांच गारंटियां दी हैं। सभी मुद्दों पर आप एवं भाजपा को घेर रही है। वह आशान्वित हैं कि अबकी बार विधानसभा में न केवल पार्टी का खाता खुल सकता है बल्कि प्रदर्शन भी बेहतर रह सकता है।

इन सीटों पर कांग्रेस की मजूबत पकड़
कांग्रेस के अंदरूनी सर्वे पर जाएं तो लगभग 15 सीटों पर कांग्रेस सीधे मुकाबले में है। मालवीय नगर, कस्तूरबा नगर, उत्तम नगर, ओखला, बादली, नई दिल्ली, मुस्तफाबाद, जंगपुरा, सीलमपुर, बाबरपुर, पटपड़गंज इत्यादि सीटों पर पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

चुनाव प्रचार में उतरे राहुल गांधी
मंगलवार से वरिष्ठ पार्टी नेता राहुल गांधी प्रचार में उतर गए हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में दो जनसभाएं कर आप सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के स्टार प्रचारक भी उम्मीदवारों के समर्थन में उतर रहे हैं। कुछ का शेडयूल बन चुका है जबकि कुछ का अभी बन रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, “दिल्ली के लोग शीला दीक्षित सरकार के मॉडल को याद कर रहे हैं। जनता सब देख रही है। इसलिए इस बार कांग्रेस अवश्य ही चुनाव में जीत हासिल करेगी।“

कांग्रेस ने घोषणापत्र किया जारी
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमें कांग्रेस ने 5 गारंटियों के अलावा भी लोक लुभावन वादे किए हैं। सांसद जयराम रमेश सहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व कई  अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसे जारी किया। अब देखना यह है कि आप के सामने आत्मसमर्पण करने वाली कांग्रेस इस बार चुनाव में अपनी साख बचा पाती है या नही। या इस बार भी कांग्रेस भाजपा को रोकने के लिए आत्म समर्पण करेगी। हालांकि केजरीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लुभाने के लिए अपना दांव चल दिया है। अब कांग्रेस कैसे इस दांव से बचाव कर पायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox