
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रायपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को आज दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हे सांस लेने में तकलीफ होने कारण नारायणा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार जोगी बंगला अनुग्रह से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अजीत जोगी गंगा इमली खा रहे थे। गंगा इमली का बीजा उनके गले में जाकर फंस गया। उनसे सांस लेते नहीं बन रहा था। उन्हें तत्काल कृत्रिम सांस देना शुरु किया गया। एम्बुलेंस के बंगले पहुंचने तक यह क्रम जारी रहा। उन्हें नारायणा हास्पिटल देवेन्द्र नगर ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक जोगी को किसी तरह का अटैक नहीं आया है। अगला 48 घंटा काफी महत्वपूर्ण होगा। अजीत जोगी की पत्नी श्रीमती रेणु जोगी पुत्र अमित जोगी समेत बड़ी संख्या में समर्थक इस समय अस्पताल में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अमित को आश्वस्त किया कि चिंता न करें अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद