जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने दिया नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने दिया नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन

-धर्मपुरा में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में जनसभा कर किया भाजपा प्रत्याशी का स्वागत

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ चुनावी माहौल अब पूरी तरह से गर्मा गया है। सभी पार्टियों की नजर अब सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाने पर लगी है। इसी कड़ी में नजफगढ़ से भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान को जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने बुधवार को एक स्वागत सभा के दौरान अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। धर्मपुरा की जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में सभा के अध्यक्ष नवीन कालोनियां की अध्यक्षता में नीलम कृष्ण पहलवान का स्वागत किया गया तथा समाज के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद बांके पहलवान, रोशनपुरा मंडल अध्यक्ष अशोक गोदारा, राकेश बिट्टू कक्कड़ ने भी जनसभा को संबोधित किया।

जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए नवीन कालोनियां ने कहा कि आज हम नीलम कृष्ण पहलवान को जांगिड़ ब्राह्मण समाज का समर्थन देने के लिए इक्ट्ठा हुए है। हम भाजपा प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देने के साथ-साथ यह आश्वासन देते हैं कि हमारा पूरा समाज आपके साथ है और आने वाली 5 फरवरी को हम नीलम कृष्ण पहलवान के लिए वोट करेंगे और उन्हे भारी बहुमत से जिताऐंगे। उन्होने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा समाज में दबे-कुचले व गरीबों को ऊपर उठाने का काम किया है। इस मौके पर नवीन कालोनियां ने अपने समाज के लोगों से ज्यादा-ज्यादा लोगों तक अपनी पंहुच बनाने की अपील की ताकि भाजपा को नजफगढ़ से विजयी बना सके। वही पार्षद देवेन्द्र डबास उर्फ बांके पहलवान ने नीलम कृष्ण पहलवान को जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा समर्थन दिए जाने पर समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के समर्थन से समाज में एक पॉजिटिव संदेश गया है। भाजपा पार्टी आपके इस समर्थन का हमेशा मान रखेगी। नीलम कृष्ण पहलवान तीन बार लगातार पार्षद रही है और उन्होने बिना भेदभाव के विकास कार्य कराऐं है। विधायक बनने के बाद भी वह इसी तरह से सभी की समस्याओं को दूर करेंगी यह उनका वादा है।

इस मौके पर नीलम कृष्ण पहलवान ने जांगिड़ ब्राह्मण समाज सभा के अध्यक्ष नवीन कालोनियां का इस समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में समाज ने एकजुट होकर जो काम किया है वह एक मिसाल है। मैं आपके इस समर्थन का हमेशा मान रखूंगीं। उन्होने भरत सिंह को याद करते हुए कहा कि पूर्व विधायक भरत सिंह ने विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस सरकार के राज में नजफगढ़ का सबसे ज्यादा विकास कराया। इसी लिए उन्हे नजफगढ़ के विकास पुरूष की उपाघि मिली हुई। मैं आपकों आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सब मिलकर नजफगढ़ को भाई भरत सिंह के सपनों का नजफगढ़ बनायेंगे।
गुरूद्वारा प्रधान राकेश बिट्टू टक्कर ने नीलम कृष्ण पहलवान को आश्वासन देते हुए कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज सभा की तरह सभी संस्थाऐं भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे रही हैं। शिक्षण संस्थाऐं हो या फिर धार्मिक संस्थाऐं सभी नीलम कृष्ण पहलवान को अपना समर्थन दे रही हैं। आज लोग स्वयं आगे आकर नीलम जी का स्वागत कर रहे है। और इस बार नजफगढ़ से भाजपा प्रत्याशी की पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा रिकार्ड मतो से जीत होगी ऐसा उनका विश्वास है।
               

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox