दिल्ली एनसीआर अभी और बढेगी सर्दी, गिरेगा पारा; आईएमडी की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एनसीआर अभी और बढेगी सर्दी, गिरेगा पारा; आईएमडी की चेतावनी

-पहाड़ से मैदान तक सर्दी का सितम जारी, ठिठुरने के लिए रहें तैयार, होगी बारिश

चंडीगढ़/अनीशा चौहान/- पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर भारी हिमपात हुआ है। जिसकारण इन राज्यों के साथ-साथ आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में भी ठंड बढ़ गई है। इतना ही नही इसके बावजूद भी दिल्ली एनसीआर में अभी और ठंड बढ़ने की भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के अनुसार पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध और मध्यम बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के तापमान में सोमवार को 0.4 डिग्री की कमी दर्ज है। जम्मू-कश्मीर बीते 24 घंटे के दौरान भारी हिमपात हुआ। इसके बाद रात के पारे में वृद्धि दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 2.5 डिग्री नीचे था।

हिमाचल में 200 सैलानी निकाले गए
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से शिमला-रामपुर-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके चलते 50 वाहनों में 200 से ज्यादा सैलानी रास्ते में फंस गए। पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सैलानियों और उनके वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर सुरक्षित स्थानों को भेजा। उधर, अटल टनल के पास बर्फबारी की वजह से सैलानियों को सोलंगनाला में ही रोक दिया गया है।

राजधानी में कोहरे-बारिश ने बढ़ाई ठंड
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 1.7 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिसके चलते अधिक ठिठुरन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

460 से अधिक उड़ानें प्रभावित
कोहरे के चलते पालम व सफदरजंग में दृश्यता 300 मीटर रही, जिससे विमानों के संचालन पर असर पड़ा। 400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। वहीं, कोलकाता में दृश्यता 50 मीटर तक घटने से 60 उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण मंगलवार को भी उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है।

एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। गाजियाबाद में एक्यूआई 257, नोएडा में 236 और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 194 दर्ज किया गया। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox