दिल्लीवासी दहशत में, प्लॉटों व जमीनों पर कब्जा कराऊ गैंग का आतंक : सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीवासी दहशत में, प्लॉटों व जमीनों पर कब्जा कराऊ गैंग का आतंक : सोलंकी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पालम विधानसभा स्थित मधु विहार के अंतर्गत सोलंकी मार्केट की मुख्य सड़क पर खाली प्लॉट को कुछ अवांछित तत्वों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई लेकिन वहां की स्थानीय निवासियों एवं आर डब्लू ए की सूझबूझ एवं एकता की वजह से सफल नहीं हो सके। साथ ही वहां के नागरिकों में इस कृत्य से काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। सरदार त्रिलोचन सिंह द्वारा बताया गया कि उन्होंने 1984 में यह प्लॉट खरीदा गया था तथा इन दिनों वह यमुना पार में रहता है तथा कभी कभी अपना प्लॉट देखने आता था परन्तु कुछ लोगों ने कल कब्जा करने की मंशा को स्थानीय लोगों एवं आरडब्लूए की सूझबूझ एवं विरोध ने नाकाम कर दिया साथ ही क्षेत्र के एसएचओ व डीसीपी की समय पर मिली मदद से यह काम और आसान हो गया।  बुजुर्ग विकलांग त्रिलोचन सिंह ने थाने में शिकायत की तथा पुलिस की मदद से फिलहाल कब्जा तो रुका हुआ है लेकिन लोगों में काफी आक्रोश है जिसके बाबत मधु विहार वार्ड की सभी आरडब्ल्यूए के लोगों ने आज शाम एक महापंचायत की और कब्जा रोकने का प्रण लिया। साथ ही सभी को सतर्क रहने का अनुरोध भी किया।

इस अवसर पर मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हम सभी मधु विहार के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करते रहे हैं और इसमें हमें सफलता भी मिली है उसी प्रकार हम चाहते हैं कि हमारे किसी क्षेत्रवासी के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। हम देख रहे हैं कि फिर से क्षेत्र में कब्जा कराऊ गैंग सक्रिय हो रहे हैं और असहाय निरीह लोगों के प्लॉट अवैध तरीके से हथियाना चाहते हैं जो हमे कतई बर्दाश्त नहीं है। साथ ही हम पुलिस से भी मांग करते हैं कि जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाए।

 फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रीक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव महेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे अवांछित लोगों से आपसी सहयोग और एकता से ही निपटा जा सकता है इसलिए अगर आपका कही भी खाली जमीन या मकान है तो अपने पड़ोसियों एवं वहां की आर डब्लू ए में आप इसकी सूचना पहले से देकर रखे जिससे हर कोई अपने खूम पसीने की कमाई को सुरक्षित रख सके और स्थानीय लोग व आर डब्लू ए समय पर आपकी मदद कर सके।

श्री सोलंकी ने जिला द्वारका के डीसीपी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर एवं उपजयपाल से मांग की है कि ऐसे मामलों पर संज्ञान लेकर कब्जा करने वालों की विजिलेंस जांच कर उन्हे दंडित किया जाए और पीड़ित व विकलांग बुजुर्ग के साथ न्याय किया जाए।
 इस सभा में आए सभी क्षेत्रीय नागरिकों, प्रधानों और आर डब्ल्यू ए के सदस्यों ने इसका समर्थन किया और कब्जा रुकने तक आंदोलन जारी रखने की बात का पुरजोर समर्थन किया।

इस सभा में राजापुरी के प्रधान प्रितपाल सिंह, देवेंद्र चौधरी,राम दर्शन अग्रवाल,तरसेम अग्रवाल,मास्टर रमेश खटाना,प्रेम मलिक, हरिश्चंद्र राय, एडवोकेट राकेश कुमार, सुशील तोमर, जगदीश भड़ाना, भूपेश भावल, हरीश शर्मा के अलावा प्लॉट के वास्तविक मालिक सरदार त्रिलोचन सिंह, उनके पुत्र, दामाद और बेटी भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी बातें रखी और आर डब्लू ए एवं सभी स्थानीय निवासियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox