
अनीशा चौहान/- नए साल के पहले दिन जनता को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में गिरावट आई है। यह गिरावट पिछले 6 महीनों बाद देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपए की मामूली कमी आई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,804 रुपए हो गई है।
विभिन्न महानगरों में भी गैस सिलेंडर के दामों में कमी आई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए की गिरावट आई है, और अब यह 1,911 रुपए हो गई है। मुंबई में 15 रुपए की कमी के बाद गैस सिलेंडर की कीमत 1,756 रुपए हो गई है, जबकि चेन्नई में 14.5 रुपए की गिरावट के साथ कीमत 1,966 रुपए हो गई है।
हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में 100 रुपए की कमी की गई थी।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव