दिल्ली की दुर्दशा पर कांग्रेस ने किया श्वेत पत्र जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की दुर्दशा पर कांग्रेस ने किया श्वेत पत्र जारी

-भाजपा और आम आदमी पार्टी पर लगाया दिल्ली को बदहाल बनाने का आरोप -श्वेत पत्र में कोरोना काल में लोगों ने झेली परेशानियों का भी जिक्र

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने दिल्ली और केंद्र सरकार के कार्यों के खिलाफ श्वेत पत्र जारी करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली की दुर्दशा के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है।

बुधवार को दिल्ली और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन तथा पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने मौका मौका, हर बार धोखा शीर्षक से श्वेत पत्र जारी किया। पार्टी ने इसमें दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की कथित वादा खिलाफी का उल्लेख किया है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि यह श्वेत पत्र दिल्ली और केंद्र सरकार के काले कारनामों के बारे में है। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं जबकि परेशान दिल्ली की जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया कि इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं है और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है। और कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शवों के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली में ऑक्सीजन और आईसीयू की कमी थी, उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने की बजाय दूसरे मदों में पैसे खर्च कर रही थी जबकि भाजपा सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी।

अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल के साथ लोकसभा चुनावों में गठबंधन करना हमारी भारी भूल थी। आप दिल्ली में कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपने बल पर चुनाव लड़ेगी और सत्ता में आने के बाद दिल्ली को विकास के मामले में नंबर वन बनाया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox