दौड़ की हर रनिंग कैटेगरी में रिकार्ड बना रहे बीआरजी के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दौड़ की हर रनिंग कैटेगरी में रिकार्ड बना रहे बीआरजी के धावक

-12 घंटे की अल्ट्रारन से लेकर 10, 3 किलोमीटर की दौड तक बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने मनवाया अपना लोहा, जीते हर रनिंग कैटेगरी मे ईनाम, बहादुरगढ शहर का नाम किया रोशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने बीते रविवार 22 दिसंबर को अलग-अलग राज्यों में आयोजित मैराथन और अल्ट्रारन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दीपक छिल्लर ने बताया की बीआरजी ग्रुप न केवल अपनी भागीदारी बल्कि अपने उत्कृष्ट परिणामों से भी पूरे भारत मे सुर्खियां बटोर कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रहा है।

लखनऊ की 12 घंटे की स्टेडियम रन
यह आयोजन बीआरजी के लिए बेहद खास रहा। जैसा कि आप सब को पता है बी आर जी ग्रुप को लम्बी दौड के लिए जाना जाता है।

12 घंटे की दौड़ में
बादल तेवतिया ने 122 किलोमीटर की दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। प्रवीण सांगवान ने 108 किलोमीटर दौड़कर पाँचवां स्थान प्राप्त किया। गुलाब सिंह ने 98 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर छठा स्थान अर्जित किया।

6 घंटे की दौड़ में
कुणाल ने 61 किलोमीटर दौड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। मुकेश कुमार ने 59 किलोमीटर दौड़कर दूसरा स्थान पाया। इन धावकों का समर्थन करने के लिए आर्यन डबास और हर्ष सिरोही ने क्रू सदस्य के तौर पर अहम भूमिका निभाई।

गुड़गांव का “डिम 10 के चैलेंज“ रेस डायरेक्टर मदन भंडारी और टीम द्वारा कराया गया
इस आयोजन में बीआरजी से 90 धावकों की बड़ी टीम के साथ भाग लिया। फिट इडिया अम्बेस्डर डा किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर को रेस अम्बेस्डर आमंत्रित किया गया।

बी आर जी की “जुनियर विंग“ संजू सैनी, मोक्ष, साक्षी, रितु, कुणाल, तनय, प्रीति सैनी, चिंटू फोगाट, तुषार, आशिया अयान, देव खत्री ने अपनी पहली दौड़ में बेहतर प्रदर्शन किया।

3 किलोमीटर दौड़ में
अंडर-16 वर्गः
आरजू ने पहला स्थान, संजू सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

16$ वर्गः
हिना फोगाट ने प्रथम स्थान हासिल किया।

30$ वर्गः
रितु देवी ने तीसरा स्थान जीता।

पुरुषों में
30$ आयु वर्गः
प्रीतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

40$ आयु वर्गः
नरेंद्र जांगड़ा ने पहला, रोहतास ने दूसरा और धर्मवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

50$ आयु वर्गः
राजेश कुमार ने पहला, रणबीर सांगवान ने दूसरा और धर्मवीर सैनी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 40$, 50$ आयु मे तीनो स्थानो पर बी आर जी के धावक रहे।

10 किलोमीटर दौड़ मेंः
18$ आयु वर्गः
सोनू कुशवाह ने दूसरा स्थान

अंडर 18 मेंः
हेमदत्त ने दुसरा स्थान पाया।

50$ आयु वर्गः
विजेंदर सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-16 वर्गः
कुणाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

दिल्ली के “10 के रन“ में प्रदर्शन
दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में आयोजित दौड़ में बीआरजी के धावकों ने उम्दा प्रदर्शन किया। दीपक छिल्लर और नीरज छिल्लर को एम्बेसडर के तौर पर आमंत्रित किया गया। सुमित राणा, सन्नी राणा, मनोज, डॉ. इमरोज़, और अमन ने दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।

सम्मान और प्रेरणा
गुड़गांव के आयोजन में बीआरजी को विशेष तौर पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बी आर जी ग्रुप के अन्य धावकों ने भी अपनी भागीदारी से प्रतियोगिताओं में जान फूंकी।

उल्लेखनीय नामः
संदीप कुमार, विकास मान, बह्मप्रकाश मान, सरनाम सिंह, पुष्कर लक्ष्मण, सिंह, भोजराज टाक, विजय कुमार वरुण, रमेश शर्मा, राजेश भूरिया, राजीव कुमार, बनेश कांता साहू, विक्रांत, राजीव, विजय वरुण, राजेश
रघुवंशी, अमनदीप, चंदन, अशोक शर्मा, पी गिरीश, सुभाष रावत, शमशेर सिंह, तेजस राज, सुनील बेनीवाल, अजीत जांगड़ा, अमित, अभय श्रीवास्तव, कौशल शर्मा, अनुराग गोयल, सुनील सीकरी, अजय मलिक, रजत कौशिक, संदीप कुमार, संजीव, राजेश पाल, सुमित यादव, देवेन्द्र, साहिल सहित कई धावकों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

भविष्य के लिए संदेश
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने अपनी मेहनत, प्रतिबद्धता, और टीम भावना से यह सिद्ध कर दिया है कि वे हर मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे आगे भी इसी जोश और जज्बे के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद की गई। यह प्रदर्शन न केवल बीआरजी के लिए गर्व का पल है, बल्कि यह बहादुरगढ़ शहर के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox