सामाजिक कार्यों के लिए बौद्ध समाज ने सोलंकी को किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सामाजिक कार्यों के लिए बौद्ध समाज ने सोलंकी को किया सम्मानित

- बौद्ध समाज ने यह सम्मान उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया

नई दिल्ली/-  जिन कार्यों को विधायक और जनप्रतिनिधि को करना चाहिए लेकिन उसकी अनदेखी करते है उन कार्यों को भी रणबीर सिंह सोलंकी ने तत्परता से कराया।

पालम विधानसभा में सोलंकी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों लिए एक समारोह में सोलंकी मार्केट स्थित प्रधान कार्यालय में बौद्ध समाज संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमेन रणबीर सिंह सोलंकी को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं डॉ आंबेडकर जी की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुखबीर बौद्ध ने कहा कि जिस कार्य को विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि नहीं कर सके उन्हें भी रणबीर सोलंकी ने सरकारी विभागों से कराया। वर्षों से डाबड़ी स्थिति डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति एवं पार्क की सफाई उनके द्वारा चंद घंटों में करा दी गई जबकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसकी अनदेखी कर रखी थी।

अपने संबोधन में श्री सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को लेकर हम तत्काल संबंधित विभागों में मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत करा अपने कर्तव्यों के निर्वाहन करने का अनुरोध करते हैं और ईमानदार अधिकारी उसे तत्परता से करते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों सहित प्रेम प्रभाकर, हरिश्चंद्र राय, दिनेश प्रसाद कुशवाहा,डॉक्टर सुरेंद्र झा, हरिशंकर बौद्ध,अमर सिंह, एडवोकेट राहुल गौतम, सुखबीर बौद्ध, पूजा गौतम, सुजाता गौतम, आर एस बुद्ध, बालेंद्र गौतम एवं आदि उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox