सीएलएमएस एप के एकीकरण के प्रयासों का असर, बीएसएफ और आईटीबीपी प्रमुखों से मुलाकातें सफल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएलएमएस एप के एकीकरण के प्रयासों का असर, बीएसएफ और आईटीबीपी प्रमुखों से मुलाकातें सफल

अनीशा चौहान/-  रिटायर्ड एडीजी सीआरपीएफ श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 17 सितंबर 2024 को एक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय डीजी बीएसएफ, जो कि वेलफेयर एंड रिहैबिलिटेशन बोर्ड (गृह मंत्रालय) के चेयरमैन भी हैं, से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग की कि सीएलएमएस एप को इस तरह से मोडिफाई किया जाए ताकि कोई भी फोर्स का सदस्य अपने नजदीकी किसी भी फोर्स की नजदीकी यूनिट से मदिरा सुविधा का लाभ उठा सके। इसके बाद फोर्स हेडक्वार्टर बीएसएफ ने सभी फ्रंटियर, बटालियन और ट्रेनिंग सेंटर को निर्देशित किया कि वे अपने नजदीकी इलाकों में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को सीएलएमएस एप के तहत रजिस्टर करें।

एलाइंस महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया गया कि इससे पहले 5 सितंबर 2024 को माननीय डीजी आईटीबीपी से भी महानिदेशालय में मुलाकात की गई थी, जिसमें सीएलएमएस एप को एकीकृत करने की आवश्यकता जताई गई थी। ज्ञातव्य है कि आईटीबीपी द्वारा सबसे पहले सीएलएमएस प्रणाली की शुरुआत की गई थी।

पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले नए साल में सभी फोर्सेस के सीएलएमएस एप को सेंट्रलाइज किया जाएगा ताकि कोई भी फोर्स का जवान अपने नजदीकी सेंट्रल पुलिस कल्याण भंडार से मदिरा सुविधा का लाभ उठा सके।

यह उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन के लम्बे संघर्ष का परिणाम है कि माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सीपीसी कैंटीन पर 50% जीएसटी माफ़ कर दिया गया, जिसके लिए महासचिव रणबीर सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात कर जीएसटी माफ़ करने की गुहार लगाई गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox