दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रवेश रतन ने आम आदमी पार्टी जॉइन की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रवेश रतन ने आम आदमी पार्टी जॉइन की

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का खेल जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी या फरवरी तक हो सकता है। इससे पहले नेताओं में दल बदलने की होड़ लगी है। इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने भुनाया है। वह भी पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे नेता को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। इसके बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है।

आप में शामिल होने के बाद प्रवेश रतन ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के कामकाज से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उन्हें दरकिनार कर रही थी।

प्रवेश रतन ने 4 दिसंबर को आप की सदस्यता ली

बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे प्रवेश रतन ने बुधवार, 4 दिसंबर को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी उन्हें पटेल नगर से प्रत्याशी बना सकती है, क्योंकि भाजपा ने उन्हें इसी सीट से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे।

कई पार्टियों का स्वाद चख चुके हैं प्रवेश रतन

प्रवेश रतन ने पहले कई पार्टियों में रहकर अपना राजनीतिक सफर तय किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन बाद में वह बागी हो गए और दलितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। फिर वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

आप को थी चेहरे की तलाश

पटेल नगर से भाजपा विधायक राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद आम आदमी पार्टी को एक चेहरे की तलाश थी, जिसे पटेल नगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जा सके। अब आम आदमी पार्टी को वह चेहरा मिल गया है। दूसरी तरफ, पटेल नगर से भाजपा राज कुमार आनंद को प्रत्याशी बना सकती है, जिसके बाद एक बार फिर राज कुमार आनंद और प्रवेश रतन के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox