कोरोना पर जागरूकता को लेकर द्वारका जिला पुलिस ने चलाया नया अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना पर जागरूकता को लेकर द्वारका जिला पुलिस ने चलाया नया अभियान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस कई मायनों में सबसे हटकर कोरोना के प्रति अपनी जंग छेड़े हुए है। जिला पुलिस अधिकारी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिले में कई तरह से अभियान छेड़े हुए है जिनमें लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने स्वयंसेवी व पुलिस कर्मचारी पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। द्वारका जिला पुलिस ने डीसीपी अंटो अलफोंस के नेतृत्व में रविवार को मोडिफाई हैल्मेट के साथ एक नया अभियान चलाकर जिले के लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताये और उन्हे कोरोना बिमारी से जागरूक भी किया।

कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक जागगरूक करते हुए द्वारका पुलिस के जवान।


                                        इस संबंध में डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने व इससे बचाव को लेकर हम जिले में कई तरह की योजनाऐं चला रहे है। बच्चो से लेकर बुजुर्गों व महिलाओं के लिए हमारी पुलिस हर स्तर पर मदद कर रही हैं। वहीं थानों में व थानों से बाहर पुलिस गरीब व जरूरतमंदों के लिए भोजन व खाना बनाने की सामग्री का वितरण कर रही है। साथ ही पुलिस पूरे क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर लोगों के घरों में रहने को भी सुनिश्चित कर रही है। पुलिस लोगों के एक जगह पर इक्ट्ठा होने पर भी तुरंत एक्शन ले रही है। वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी पुलिस काफी सजग है। इसके लिए पार्कों की निगरानी के लिए स्कूटी टीम बनाई गई है और गलियों में निगरानी के लिए बाईक टीम बनाई गई है। सड़कों पर पुलिस की जिप्सी हमेश गश्त करती रहती है। उन्होने नई योजना के बारे में बताया कि लोगों के सामने कुछ नये तरीके से उन्हे कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए हैल्मेट को मोडिफाई कराकर व उन पर कोरोना के आकार देकर स्वयंसेवी व पुलिस कर्मी सड़कों व कालोनियों में लोगों को घरों में रहने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए जागरूक कर रहे है। और लोग भी इस नई योजना से काफी प्रभावित हो रहे है। अर्थात् लोगों में इस नई योजना से सही संदेश जा रहा है। और वो घरों में रहने का आश्वासन दे रहे है। डीसीपी ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपने स्टाफ को बधाई दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox