लाॅक डाउन पर केंद्र के साथ दिखे अधिकतर राज्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लाॅक डाउन पर केंद्र के साथ दिखे अधिकतर राज्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की जिसमें अधिकतर राज्य लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार के साथ दिखे। अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने लाॅक डाउन की अवधि को लेकर केंद्र के साथ अपनी पूरी सहमति दिखाते हुए कहा कि केंद्र सरकार चाहे तो लाॅक डाउन को हटाया जा सकता है। लेकिन साथ अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाए जाने की जरूरत बताई, ताकि लचर हो चुकी अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाया जा सके।
                                           प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोंदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह तीसरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग थी। बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्रियों में अरविंद केजरीवाल (दिल्ली), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), शिवराज सिंह चैहान (मध्यप्रदेश), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़), ईके पलानीस्वामी (तमिलनाडु), कोनराड संगमा (मेघालय) त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड) और योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) शामिल थे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और मेघालय को छोड़कर बाकी राज्य लाॅक डाउन को हटाने के पक्ष में दिखे। इस बैठक में प्रधानमंत्री सफेद और हरे रंग के बॉर्डर वाले गमछे से अपना मुंह ढंके हुए दिखे। बैठक तीन बिन्दुओं पर केन्द्रित रही- पहला राज्यों में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास, दूसरा 20 अप्रैल से गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त छूटों के क्रियान्वयन पर राज्यों का फीडबैक और तीसरा 3 मई के बाद कोरोना व आर्थिक गतिविधियों को सुचारू बनाने में क्या रणनीति हो इस पर चर्चा की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पर्यटन और तीर्थयात्री लॉकडाउन से बहुत प्रभावित हुए हैं। लॉकडाउन शिथिल होने पर हम जल्द ही अपने उद्योग और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित कर पाएंगे। सभी एहतियाती उपायों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, व्यापार और व्यापार गतिविधियां चरण-वार तरीके से शुरू होनी चाहिए। हमें धीरे-धीरे स्थिति को सामान्य करने के लिए लोगों के जीवन को आसान बनाना होगा।  मिजोरम के मुख्यमंत्री ने इस बारे में बात की कि लॉकडाउन के बाद केंद्र के निर्देशों का किस तरह पालन होगा। मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से लॉकडाउन को तीन मई के आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। पांडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने राज्य के स्वास्थ्य संबंधी योद्धाओं के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) और अन्य चिकित्सा उपकरण प्रदान करने के लिए केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने पर उद्योग शुरू करने की इच्छा व्यक्त की और कोविद -19 से लड़ने के लिए भारत सरकार से वित्तीय सहायता मांगी। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि वह लॉकडाउन जारी रखने के पक्ष में हैं, लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि आर्थिक गतिविधियों को इजाजत दी जाए। पटनायक ने कहा- मैं केंद्र सरकार से विनती करता हूं कि हम अर्थव्यवस्था के उपायों को शुरू करें क्योंकि हम बीमारी पर लगाम लगाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
                                 कोरोना वायरस को लेकर इस वार्तालाप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन शामिल नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने सुझाव लिखित में दिए हैं। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय एवं अन्य संबद्ध मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुके हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox