भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट के अतिरिक्त जिला व सेशन जज ने किया नजफगढ़ थाने का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट के अतिरिक्त जिला व सेशन जज ने किया नजफगढ़ थाने का दौरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते चल रह लाॅक डाउन के तहत द्वारका जिले के नजफगढ़ थाने के भंडारे की पूरी दिल्ली व देश में गूंज अब साफ सुनाई देने लगी है। थाने के इस कार्य की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ट्विटर अंकाउट पर कर चुके है। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री व संतरी तथा पुलिस अधिकारी व न्यायपालिका के जज भी अब इस ओर रूख कर रहे है। सोमवार को रोउज ऐवेन्यू जिला कोर्ट की भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज विरेन्द्र भट्ट ने नजफगढ़ थाने का दौरा किया और यहां होने वाले भंडारे का निरिक्षण भी किया।

रोउज ऐवेन्यू जिला कोर्ट की भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज विरेन्द्र भट्ट गरीबों व जरूरतमंद लोगों को खाना बांटते हुए।


                                            निरिक्षण के दौरान श्री भट्ट भंडारें को तैयार करने में जुटी महिला पुलिसकर्मियों से भी मिले और उनके इस कार्य की उन्होने काफी प्रशंसा की। उन्होने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों का इस आपदा की घड़ी में गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार करने के लिए किया जा रहा श्रमदान अपने आप में एक श्रेष्ठ कार्य है। इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। उन्होने थाने के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की भी इस कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होने कहा कि थाने के पुलिसकर्मियों में सेवाभाव काफी प्रबल है और वो इसके लिए उन्हे बधाई देते हैं। इस अवसर पर उन्होने एसएचओ सुनील कुमार के आग्रह पर गरीबों व जरूरतमंदों को खाना भी वितरित किया और इस कार्य में वह काफी समय तक लगे रहे। उन्होने कहा कि उन्हे भी यहां आकर सुकून मिला है कि उन्होने भी आज कुछ किया है। उन्होने कहा कि इस संकट की घड़ी में पुलिस का आम आदमी के साथ खड़ा होना ही अपने आप में एक अहम बात है। उन्होने पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन, मास्क, दूध व दवाईयांे की आपूर्ति करने के काम की सराहना की और इसे जारी रखने के लिए उन्हे प्रोहत्साहित किया। थाने के इस दौरे के लिए एसएचओ सुनील कुमार ने उनका आभार जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox