
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाने की दुर्गा विहार कालोनी में तीन दिन पहले हुए बुजुर्ग दंपति की हत्या में पुलिस ने मामले की तेजी से जांच करते हुए मृतक दंपति के बेटे व बहु को हत्या के शक में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों को जेल भेज दिया गया था। रविवार की रात को हत्यारोपित बहु सविता ने जेल में सुसाईड कर लिया है।
इस संबंध में हरिनगर थाना पुलिस का कहना है कि उन्हे जेल से एक महिला के सुसाईड करने की खबर मिली थी। मौके पर जाकर देखा और जांच के बाद पता चला कि सांस-ससुर की हत्या में आरोपित महिला सविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला का शब कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले मे परिजनों को सूचित कर दिया गया है। महिला के दो मासूम बच्चे भी अब पहले दादा-दादी और अब मां के आंचल से महरूम हो गये है। छावला पुलिस ने इस मामले मे हत्या में प्रयुक्त होने वाले हथियार भी बरामद कर लिये है। और कोर्ट ने आरोपियों पर हत्या का केस चलाने के लिए उन्हे जेल भेज दिया था।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!