आईपीएल नीलामी में करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी ने किया एज फ्रॉड? सवाल उठाने पर पिता ने दी चुनौती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आईपीएल नीलामी में करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी ने किया एज फ्रॉड? सवाल उठाने पर पिता ने दी चुनौती

मानसी शर्मा /-  आईपीएल 2025 के लिए दो दिनों तक चली नीलामी में कई खिलाड़ी करोड़पति बन गए, तो कई अनसोल्ड रह गए। किसी को उम्मीद से ज्यादा पैसा मिला, तो किसी को खरीदार ही नहीं मिला। इसी बीच एक 13 वर्षीय खिलाड़ी ने सुर्खियां बटोरी है। बता दें कि इस खिलाड़ी का नाम वैभव सूर्यवंशी हैं। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ में खरीदा है। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिसके बाद उनके पिता ने उनका वचाव किया है।

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने कहा कि मेरा बेटा अंडर-19 के लिए खेल चुका है। हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर वैभव फिर से जांच करवाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी संदेह है, तो उनकी उम्र की जांच कर सकता है। वैभव के पिता ने कहा कि जब वह साढ़े आठ साल का था। तब उसने पहली बार बीसीसीआई को बोन टेस्ट दिया था। वह फिर से उम्र की जांच कराने के लिए तैयार है।

बिहार के छोटे शहर से आते हैं वैभव

वैभव के पिता ने आगे कहा कि मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की है। 8 साल की उम्र में उसने अंडर-16 जिला ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैं उसे क्रिकेट कोचिंग के लिए रोज समस्तीपुर ले जाता था और फिर वापस भी लेकर आता था। उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज के दौरान केवल 62 गेंदों पर 104 रन बनाए थे। साथ ही वह 13 साल और 188 दिन की उम्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के 170 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन गए थे। इसके अलाव वैभव ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान मुंबई के खिलाफ सिर्फ 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू कर इतिहास रच दिया था।

1.1 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा

बता दें कि नीलामी के दूसरे दिन यानी 25 नवंबर को वैभव ने इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, जिनको नीलामी में खरीदा गया हो। वो भी 1.1 करोड़ रुपए में। इतना ही नहीं उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जमकर भीड़ंत देखने को मिली लेकिन, अंत में राजस्थान ने उन्हें खरीद लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox