राजनीति से रिटायर कब होना है इसका फैसला मैं लूंगा विपक्षी नहीं- शरद पवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजनीति से रिटायर कब होना है इसका फैसला मैं लूंगा विपक्षी नहीं- शरद पवार

-विपक्ष द्वारा लगातार शरद पवार के रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछने पर शरद पवार ने स्वयं दिया जवाब

दिल्ली/- महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद राजनीति से रिटायरमेंट को लेकर शरद पवार पर लगातार दबाव बना रहे विपक्षियों को जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि राजनीति से रिटायरमेंट का फैसला मैं लूंगा विपक्ष नहीं।
            दरअसल, शरद पवार  अब 84 साल के हो गए हैं और उनकी पार्टी भी इस बार विधानसभा में बहुत सीटें लेकर नही आई है। इन दोनों ही बातों के मद्देनजर सियासी गलियारों में इस बात के कयास तेज हो गए थे कि शरद पवार अब राजनीति से संन्यास ले लेंगे लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इसका फैसला मैं लूंगा।
           महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद ये अटकलें लगना शुरू हो गईं थी कि क्या अब शरद पवार राजनीति से संन्यास लेंगे या नहीं। अब इस पर शरद पवार ने खुद तस्वीर साफ कर दी है।
महाराष्ट्र के  कराड में शरद पवार ने कहा, ” मैं और मेरे सहकर्मी तय करेंगे कि मुझे रिटायर होना चाहिए या नहीं. दूसरे क्यों कह रहे हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं को कुछ राशि दी गई, हमने अभियान चलाया कि अगर हम सत्ता में नहीं रहे तो ये पैसा बंद हो जाएगा, शायद इसीलिए महिलाओं ने महायुति को वोट दिया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को लगे झटके पर शरद पवार ने कहा कि परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आए। कारणों का अध्ययन करेंगे और लोगों के पास जाएंगे.
इसके अलावा शरद पवार ने बारामती से पोते युगेंद्र पवार को चुनाव लड़ाने को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अजित पवार के सामने युगेंद्र पवार को टिकट देना गलत फैसला नहीं था। किसी न किसी को तो चुनाव लड़ना ही थी।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है. एनसीपी शरदचंद्र पवार को इस चुनाव में महज 10 ही सीटें मिलीं. इसके बाद से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे.

दरअसल, शरद पवार की उम्र अभी 84 साल है और उनकी पार्टी विधानसभा में बहुत सीटें लेकर आई. इन दोनों ही बातों के मद्देनजर सियासी गलियारों में इस बात के कयास तेज हो गए थे कि शरद पवार अब राजनीति से संन्यास ले लेंगे. लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इसका फैसला मैं लूंगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox