गुड़गांव, रोहतक, प्रयागराज, कोलकाता और अहमदाबाद में लहराया बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का झंडा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुड़गांव, रोहतक, प्रयागराज, कोलकाता और अहमदाबाद में लहराया बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का झंडा

बहादुरगढ़/दिल्ली/अनीशा चौहान/- बीते रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने अलग-अलग राज्यों में अपनी छाप छोड़ी। गुड़गांव में आयोजित अरावली ट्रेन रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 25 धावक मैदान में उतरे। भोज राज ने 72 किलोमीटर की दौड़ 8 घंटे 12 मिनट में पूरी की, वहीं राकेश कुमार ने 51 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। जयंत और वीरेंद्र दराल ने 10 किलोमीटर दौड़ पूरी की। रमेश शर्मा, पुष्कर, सुबोध चौरसिया और विजय वरुण ने क्रू मेंबर के तौर पर धावकों को स्पोर्ट किया।

वहीं, नरेंद्र जांगड़ा ने रोहतक के जाट कॉलेज से सांपला तक आयोजित सर चौधरी छोटू राम की जयंती के उपलक्ष्य में 21 किलोमीटर ओपन वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये जीते। बह्म प्रकाश मान ने आयु वर्ग में पहला और ओपन में दसवां स्थान हासिल किया, जिन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नसीब चंद और बिजेंद्र ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।

प्रयागराज में आयोजित फुल मैराथन दौड़ में दीपक छिल्लर को लीडिंग कैप्टन के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसमें लगभग हजार धावकों ने भाग लिया। दीपक छिल्लर ने धावकों को मोटिवेट किया। पी.सी. कुशवाह ने उन्हें स्पेशल मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं, पिकू स्पोर्ट्स के फाउंडर ने 21 किलोमीटर में आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

अहमदाबाद में आयोजित अडानी मैराथन में गुलाब सिंह ने अपना लोहा मनवाते हुए 42 किलोमीटर की दौड़ 3 घंटे 2 मिनट में पूरी की और दूसरी बार बोस्टन क्वालीफाई किया। वहीं, नीरज छिल्लर ने सब 4 में 42 किलोमीटर दौड़ पूरी की। सोनू कुशवाह ने जेबीजी कोलकाता वर्ल्ड 10 किलोमीटर में चौथा स्थान हासिल किया।

इन सभी धावकों की मेहनत और समर्पण ने बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का नाम गर्व से ऊंचा किया और इस समूह के सभी सदस्य उत्साह और जोश से भरे हुए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox