
दिल्ली/- महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद राजनीति से रिटायरमेंट को लेकर शरद पवार पर लगातार दबाव बना रहे विपक्षियों को जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि राजनीति से रिटायरमेंट का फैसला मैं लूंगा विपक्ष नहीं।
दरअसल, शरद पवार अब 84 साल के हो गए हैं और उनकी पार्टी भी इस बार विधानसभा में बहुत सीटें लेकर नही आई है। इन दोनों ही बातों के मद्देनजर सियासी गलियारों में इस बात के कयास तेज हो गए थे कि शरद पवार अब राजनीति से संन्यास ले लेंगे लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इसका फैसला मैं लूंगा।
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद ये अटकलें लगना शुरू हो गईं थी कि क्या अब शरद पवार राजनीति से संन्यास लेंगे या नहीं। अब इस पर शरद पवार ने खुद तस्वीर साफ कर दी है।
महाराष्ट्र के कराड में शरद पवार ने कहा, ” मैं और मेरे सहकर्मी तय करेंगे कि मुझे रिटायर होना चाहिए या नहीं. दूसरे क्यों कह रहे हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं को कुछ राशि दी गई, हमने अभियान चलाया कि अगर हम सत्ता में नहीं रहे तो ये पैसा बंद हो जाएगा, शायद इसीलिए महिलाओं ने महायुति को वोट दिया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को लगे झटके पर शरद पवार ने कहा कि परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आए। कारणों का अध्ययन करेंगे और लोगों के पास जाएंगे.
इसके अलावा शरद पवार ने बारामती से पोते युगेंद्र पवार को चुनाव लड़ाने को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अजित पवार के सामने युगेंद्र पवार को टिकट देना गलत फैसला नहीं था। किसी न किसी को तो चुनाव लड़ना ही थी।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है. एनसीपी शरदचंद्र पवार को इस चुनाव में महज 10 ही सीटें मिलीं. इसके बाद से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे.
दरअसल, शरद पवार की उम्र अभी 84 साल है और उनकी पार्टी विधानसभा में बहुत सीटें लेकर आई. इन दोनों ही बातों के मद्देनजर सियासी गलियारों में इस बात के कयास तेज हो गए थे कि शरद पवार अब राजनीति से संन्यास ले लेंगे. लेकिन अब उन्होंने अपने विरोधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इसका फैसला मैं लूंगा।





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा