72 वर्ष की आयु में शारदा सिन्हा ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल्ली के एम्स में हुआ निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

72 वर्ष की आयु में शारदा सिन्हा ने दुनिया को कहा अलविदा, दिल्ली के एम्स में हुआ निधन

मानसी शर्मा /-   बिहार की स्वर कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा  का 72 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने अपने मधुर स्वर से छठ पूजा के गीतों को लोकप्रिय बनाया और उनके गीतों ने भोजपुरी, मैथिली, और हिंदी में संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन छठ पर्व के पहले दिन हुआ, जो बहुत से लोगों के लिए एक विशेष संयोग के रूप में देखा गया।

शारदा सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि बेटे अंशुमन सिन्हा ने कर दी है। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए अंशुमन ने लिखा, ‘अंशुमन सिन्हा द्वारा पोस्ट किया गया पोस्ट। आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।

सुरीली आवाजों के लिए जानी जाती हैं शारदा सिन्हा

बता दें कि, शारदा सिन्हा ने अनगिनत गाने गाए हैं। जिसमें लोक गीत से लेकर छठ का गीत भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की फिल्म “मैंने प्यार किया” में भी गाने गाए हैं। कई फिल्मों में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है। उनके गाने ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में लोकप्रिय है। गीत के क्षेत्र में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। अपनी सुरीली आवाजों से वो श्रोताओं के दिलों पर राज करती हैं। गायन के क्षेत्र में शानदार काम के चलते उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox