सुरजेवाला मानसिक संतुलन खो चुके है, किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए’ भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुरजेवाला मानसिक संतुलन खो चुके है, किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए’ भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री का बड़ा बयान

मानसी शर्मा /-  हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को एक्सीटेंडल सीएम बताए जाने के बाद से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला भाजपा नेताओं के निशाने पर आए गए है। उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने बड़ा बयान देते हुए रणदीप सुरजेवाला जिस तरह से बयान दे रहे है उससे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन खो गया है इसलिए वो किसी अच्छे डॉक्टर को खुद को चेक करवाए।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला द्वारा सीएम नायब सिंह सैनी को एक्सिडेंटल सीएम बताए जाने पर पलटवार करते हुए उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चरतभुज अत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद कांग्रेस हाशिए पर है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के नेता दिमागी संतुलन खो बैठे है।  मुझे लगता है कि रणदीप सुरजेवाला खुद को अच्छे डॉक्टर से दिखाए।

ये लोग किसी लायक नहीं है- बीजेपी विधायक

नेता विपक्ष अब तक न चुने जाने पर भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस हाशिए पर है। कांग्रेस के आचरण का सबको पता है। जो पार्टी अपने नेता का चुनाव ही नहीं कर पा रहे है तो देश को कैसे चलाएंगे। ये लोग किसी लायक नहीं है। ये लोग हास्यस्पद बातें करते है। सीएम नायब सिंह सैनी तीसरी बार सरपट दौड़ेगे विकसित हरियाणा बनेगा।

ये संतुलन खो बैठे है ये अच्छे डॉक्टर को दिखाए- देवेंद्र अत्री

सीएम नायब सिंह सैनी से रणदीप सुरजेवाला के सवाल करने पर देवेंद्र अत्री ने कहा कि पहले जो कारनामें कांग्रेस ने किए है उनका हिसाब दे। मुझे लगता है कि ये संतुलन खो बैठे है ये अच्छे डॉक्टर को दिखाए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox