महाराष्ट्र-झारखंड में किसके लिए प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल? कांग्रेस से दूरी बनाकर क्या है पार्टी का प्लान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र-झारखंड में किसके लिए प्रचार करेंगे अरविंद केजरीवाल? कांग्रेस से दूरी बनाकर क्या है पार्टी का प्लान

मानसी शर्मा /-  AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महाराष्ट्र और झारखंड में सहयोगी पार्टियों के लिए प्रचार करेंगे। जिसकी तैयारियां भी शुरु हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, केजरीवाल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) के लिए प्रचार करेंगे। विशेष तौर पर शिवसेना UBT और NCP-शरद पवार की पीर्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस का प्रचार करेंगे या नहीं?

इसी के साथ, केजरीवाल झारखंड में भी प्रचार करेंगे। लेकिन सिर्फ झामूमो के लिए, कांग्रेस के लिए करेंगे या नहीं, ये फिलहाल साफ नहीं है। केजरीवाल इंडिया बलॉक की शहरी सीटों पर प्रचार करेंगे। सूत्रों की मानें तो, अरविंद केजरीवाल उन विधानसभा सीटों पर ही चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पार्टी के वॉलंटियर्स हैं।

क्या AAP और कांग्रेस हुई अलग?

आपको बता दें, हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा था कि दोनों पार्टियों के बीच साथ चुनाव लड़ने को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी सिर्फ 37 सीट ही हासिल कर सकीं। वहीं, AAP को एक भी सीट पर जीत नसीब नहीं हुई।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। जिसके परिणाम  23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबल MAV और सत्तारूढ़ महायुति के बीच है। मुख्य चुनावी मुकाबला 2 गठबंधन पार्टियों के बीच होगा। सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) शामिल हैं। वहीं, दूसरा गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) है, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और NCP (शरद पवार) शामिल हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

 झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को 2 चरणों में वोटिंग होगी। जिसके परिणाम  23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) गठबंधन में होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनावी रण में उतरी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox