
मानसी शर्मा /- असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपनी मृत मां के शव का अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को तीन महीने तक घर में ही रखा। इस मामले के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 40 साल के जयदीप देव अपनी मां पूर्णिमा के साथ ज्योतिकुची इलाके में रहता था। आज से तीन महीने पहले उसकी मां का निधन हो गया था। जिसकी जानकारी उसने किसी को नहीं दी और अपनी मां के शव को बिस्तर पर रख उसी घर में रहने लगा। पड़ोसियों को शक हुआ कि पूर्णिमा लंबे समय से घर से बाहर नहीं आई है और उसके घर के बाहर कूड़े का बड़ा ढेर भी लगा हुआ है।
यह सब देखते हुए एक दिन इलाके के लोगों ने जयदीप से उसकी मां के बारे में पूछा? इसपर जयदीप का जबाव सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बेटे जयदीप देव ने पड़ोसियों को बताया की उसकी मां की तीन महीने पहले मौत हो गई थी और उसका शव घर पर ही है। जिसके बाद पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मां के जिंदा होने का रखता था विश्वास
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जयदीप देव के घर की तलाशी ली। जहां पुलिस को पूर्णिमा का कंकाल मिला। साथ ही, शव के पास कुछ धार्मिक सामग्री भी रखी हुई थी। घर में तालाशी के दौरान पुलिस ने शव के पास से पूजा सामग्री, भगवान शिव की तस्वीर, दूब (घास) और जलता हुआ दीया बरामद किया। पुलिस ने जयदीप से इस बारे में सवाल पूछा तो उसने बताया कि वह रोज ओम नम:शिवाय का जाप किया करता था। उससे लगता था कि इससे उसकी मां वापस जिंदा हो जाएगी।
रोज लाता था मां के लिए खाना
इस मामले को लेकर पड़ोसियो ने बताया कि जयदीप देव रोजाना अपनी मां पूर्णिमा के लिए खाना लेकर घर जाता था। इससे मालूम चलता है कि जयदीप को लगता था की शायद उसकी मां जल्द जिंदा हो जाएगी और भूख लगने पर खाना खाएगी।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?