मानसी शर्मा /- जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। अब बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जा सकता है। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
बता दें कि बुधवार यानी 23अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अबदुल्ला और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जा सकता है। इससे पहले उमर अबदुल्ला कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी थी।
सीएम उमर ने दिया था बयान
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम उमर अबदुल्ला ने बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि यह एक शिष्टचार मुलाकात थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को लेकर भी बात हुई है। अब बताया जा रहा है कि उमर अबदुल्ला पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान उमर अबदुल्ला जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देने की मांग कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा का सत्र चार नवंबर को बुलाया जाएगा। सत्र को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा संबोधित करेंगे। इससे पहले कई राजनीतिक दलों ने उमर कैबिनेट के प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए थे। प्रस्ताव को लेकर कहा गया था कि इसमें राज्या का दर्जा देने का जिक्र तो है लेकिन, 370 का कहीं जिक्र नहीं हुआ है। जिसके बाद राजनीतिक दलों ने कहा था कि यह प्रस्ताव सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विचार के विपरीत है। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर क्या फैसले लेती है?


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”