सलमान खान की एक्स भाभी सीमा सजदेह दोबारा मिला प्यार, कौन हैं सोहेल की EX वाइफ का बॉयफ्रेंड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सलमान खान की एक्स भाभी सीमा सजदेह दोबारा मिला प्यार, कौन हैं सोहेल की EX वाइफ का बॉयफ्रेंड

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स भाभी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को तलाक के बाद एक बार फिर से प्यार हो गया है। सीमा ने इस बात का खुलासा खुद नेटफ्लिक्स रियलिटी शो फैब्यूलएस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में किया है। इसी के एक एपीसोड में सीमा सजदेह ने अपने नए बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन विक्रम आहूजा से दोस्तों की मुलाकात करवाई।

सीमा और सोहेल खान ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी। लेकिन शादी के लगभग 24 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। सोहेल और सीमा के दो बेटे योहान और निरवान भी हैं। अब सीमा विक्रम के साथ रिलेशनशिप में है।

कौन हैं विक्रम आहूजा?

सीमा सजदेह के बॉयफ्रेंड बिसनेसमैन विक्रम आहूजा करोड़पति देवेंद्र आहूजा के बेटे हैं। उन्होंने 20वीं सेंचुरी फाइनेंस के एमडी और सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर के रूप में काम किया था। दिलचस्प बात यह है कि सीमा और सोहेल खान की लव स्टोरी शुरू होने से पहले वह विक्रम आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। यहां तक की दोनों की सगाई तक हो गई थी। लेकिन फिर इस बीच सीमा की लाइफ में सोहेल खान की इंट्री हुई और विक्रम के साथ उनका रिश्ता टूट गया।

उस समय सीमा ने घर से भागकर सोहेल खान के साथ शादी की थी। सीमा और सोहेल की शादी साल 1998 में हुई थी। लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। अब सीमा एक बार फिर सीमा को विक्रम के रूप में अपना नया प्यार मिल गया है।

बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट हुईं सीमा

महीप कपूर ने बताया कि सीमा अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीमा मुंबई के लोअर परेल एरिया में शिफ्ट हो चुकी है। हालांकि, सोहेल के साथ तलाक के बाद भी वह अपने दोनों बेटों योहान और निरवान की को-पेरेंटिंग में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox