सती भाई सांई दास दल के भोजन वितरण कार्यक्रम में पंहुचे मंत्री कैलाश गहलोत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सती भाई सांई दास दल के भोजन वितरण कार्यक्रम में पंहुचे मंत्री कैलाश गहलोत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में कोरोना महामारी के संकट के चलते हुए लाॅक डाउन में पिछले 25 दिन से सती भाई सांई दास दल लगातार गरीबों व जरूरतमंदों को पका भोजन व भोजन की सामग्री देकर सेवा करती आ रही है। इस वितरण कार्यक्रम में रोजाना संस्था करीब 1200 जरूरतमंदों की सेवा करती है।

नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत गरीबों को खाना वितरित करते हुए।


                                          रविवार को बहादुरगढ़ चैक पर नजफगढ़ विधायक व दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने भी दल के भोजन वितरण प्रोग्राम में भाग लेकर गरीबों की सेवा की और उन्हे भोजन सामग्री वितरित की। बता दें कि संस्था के काम से प्रभावित होकर शनिवार को नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह ने भी उपस्थित होकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया था। इस मौके पर श्री गहलोत ने कहा कि सती भाई साई दास सेवा दल गरीबों की सेवा में भोजन वितरण का सराहनीय कार्य कर रहा है। आज हम सब को एक होकर गरीबों व जरूरतमंदो की सेवा करनी चाहिए ताकि इस संकट की घड़ी में कोई भूखा न रहे। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और घरों में ही रहें। उन्होने कहा कि किसी को भी किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो वो दिल्ली सरकार द्वारा जारी हैल्पलाईन से मदद ले सकता है या फिर उन्हे सूचित कर सकता है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य ने बताया कि यह कार्य मंहत सतीश दास व मंहत रामसुख दास की अध्यक्षता में किया जा रहा है। सेवा दल का एक ही उद्देश्य है कि इस संकट के समय में कोई भूखा न रहे। खासकर गरीब बच्चों व बुजुर्गों की सेवा उनका दल घर-घर जाकर कर रहा है। उन्होने कहा कि कोई भी संस्था में सेवा के लिए अपना सहयोग तन-मन-धन से कर सकता है। सभी के लिए सेवा दल के द्वार खुले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox