पालम वार्ड में युद्ध स्तर पर चल रहा सैनिटाइजेशन का कार्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम वार्ड में युद्ध स्तर पर चल रहा सैनिटाइजेशन का कार्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के पालम वार्ड में घरों, गलियों व सड़कों को सैनिटाइज करने का काम पूरे युद्ध स्तर पर चला हुआ है। वार्ड के पार्षद अमन जांगड़ा का कहना है कि वार्ड में कोविड-19 के तहत तीन बार पूरे वार्ड को सैनिटाइज करने का कार्य हो चुका है। वार्ड में निगम कर्मचारी व अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीमें व पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना-अपना काम कर रहे है।

नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के पालम वार्ड में घरों, गलियों व सड़कों को सैनिटाइज करते
हुए निगम कर्मचारी करते हुए।


                                                  पार्षद अमन जांगड़ा ने बताया कि जिला भाजपा मंडल के सहयोग से लॅाक डाउन की शुरूआत से ही वार्ड में गरीब व जरूरतमंदों को नियमित भोजन व खाना बनाने का सामान वितरित किया जा रहा है। इसमें भाजपा महरौली जिला अध्यक्ष विजय पंडित व पूर्व निगम पार्षद सीमा पंडित का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। उन्होने बताया कि वार्ड की हर गली, बाजार व मौहल्ले को तीन-तीन बार सैनिटाइज करने का कार्य किया जा चुका है और अगर कोई जगह रह गई है तो उसे लोगों के कहने पर सैनिटाइज किया जा रहा। उन्होने बताया कि कोविड-19 की समयावधि में जिस तरह से वार्ड में सफाई व भोजन वितरण के कार्य हुए थे। ठीक उसी तरह ही कोविड-2.0 भी लोगों की सभी सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होने वार्ड में निगम के सफाई, स्वास्थ्य व डंप विभाग के कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभाग पूरे वार्ड में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होने पुलिस के कार्य की भी सराहना की और कहा कि पुलिस पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटी है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होने कोविड-19 में अपने धर्य को बनाये रखा और अपने घरों में ही रहे ठीक उसी तरह से कोविड-2.0 के कार्यकाल में भी लोग ऐसा ही धर्य बनाये रखेंगे और घरों में रहकर स्वयं को व सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग देंगे। साथ उन्होने कहा कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें इससे आप हमेशा सुरक्षित रहेगें। उन्होने बताया कि भोजन वितरण में भी सभी सरकारी आदेशों का पालन किया जा रहा है। लोगों भोजन के साथ-साथ लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताये जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox