किसानों के मुद्दे पर मची रार , सीएम सैनी ने कांग्रेस से पूछे चार सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के मुद्दे पर मची रार , सीएम सैनी ने कांग्रेस से पूछे चार सवाल

मानसी शर्मा /-  हरियाणा चुनाव नजदीक आते-आते किसानों का मुद्दा भी गरमाने लगा है। किसानों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने हैं। नाराज किसानों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने सारे मोर्च खोल दिए हैं। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। साथ ही कांग्रेस से सवाल भी पूछ लिए हैं।  

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ छल किया है। किसानों को लूटा है। किसानों को लूटने वाली पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों की जमीन लूट ली। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसान-किसान करने वाली कांग्रेस से सवाल पूछना चाहता हूं।

सीएम सैनी का कांग्रेस से सवाल            

उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी भाजपा के शासन में दिया गया। सीएम सैनी ने पूछा कि साठ-सत्तर साल के शासन में कांग्रेस ने किसानों को एमएसपी क्यों नहीं दी ? उन्होंने पूछा कि सत्तर साल में अबतक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सालाना राशि कभी दिया है ? अगला सवाल पूछा कि कांग्रेस को मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए शर्म क्यों नहीं आई ? आखिर में उन्होंने पूछा कि हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं ?

कांग्रेस का चेहरा उजागर हुआः सीएम सैनी            

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और उसके गैंग का चाल-चेहरा हरियाणा का एक-एक किसान पहचानता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़ कर सौ बार भी माफी मांगें, तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे। किसान की आशा भी भाजपा है, भरोसा भी भाजपा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा ने किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा दिया। भाजपा के दस साल के शासन में किसानों की एक इंच भी जमीन नहीं ली गई।हरियाणा चुनाव नजदीक आते-आते किसानों का मुद्दा भी गरमाने लगा है। किसानों को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने हैं। नाराज किसानों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा ने सारे मोर्च खोल दिए हैं। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। साथ ही कांग्रेस से सवाल भी पूछ लिए हैं।  

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ छल किया है। किसानों को लूटा है। किसानों को लूटने वाली पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस ने हरियाणा के किसानों की जमीन लूट ली। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसान-किसान करने वाली कांग्रेस से सवाल पूछना चाहता हूं।

सीएम सैनी का कांग्रेस से सवाल            

उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी भाजपा के शासन में दिया गया। सीएम सैनी ने पूछा कि साठ-सत्तर साल के शासन में कांग्रेस ने किसानों को एमएसपी क्यों नहीं दी ? उन्होंने पूछा कि सत्तर साल में अबतक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सालाना राशि कभी दिया है ? अगला सवाल पूछा कि कांग्रेस को मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए शर्म क्यों नहीं आई ? आखिर में उन्होंने पूछा कि हुड्डा बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं ?

कांग्रेस का चेहरा उजागर हुआः सीएम सैनी            

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस और उसके गैंग का चाल-चेहरा हरियाणा का एक-एक किसान पहचानता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और हुड्डा किसानों से कान पकड़ कर सौ बार भी माफी मांगें, तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे। किसान की आशा भी भाजपा है, भरोसा भी भाजपा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा ने किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा दिया। भाजपा के दस साल के शासन में किसानों की एक इंच भी जमीन नहीं ली गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox