
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी के पश्चिमी जोन की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने बुधवार को द्वारका पुलिस जिले के नजफगढ़ व डाबड़र थाने में स्थित युवा केंद्रो में जिले की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बनाये जा रहे माॅस्क सैंटर का दौरा किया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा डयूटी के बाद भी अपनी सेवायें देने और पुलिसकर्मियों व गरीबों के लिए लगभग 1000 मास्क रोजाना बनाये जाने के काम की सराहना की। इस अवसर पर डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस भी उनके साथ थे।

संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह ने दोनों केंद्रों का दौरा कर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा निस्वार्थ सेवा भाव वाकई तारीफ के काबिल है। उन्होने दोनो सैंटरों में महिला पुलिसकर्मियों से बात कर उनके काम के बारें में जाना तथा मास्क बनाने के काम में कोई परेशानी तो नही के बारे में भी पूछा। यहां बता दें कि दिल्ली पुलिस हर जिले में पीएमकेवीवाई के तहत युवा केंद्रों के माध्यम से गरीब युवक-युवतियों को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देती है। कोरोना की वजह से ये सैंटर बंद थे तो अधिकारियों को इन सैंटरों मे मास्क बनाने की योजना का श्रीगणेश कर दिया जिसमें द्वारका जिले की महिला पुलिसकर्मी सबसे ज्यादा योगदान दे रही है। इस संबंध उपायुक्त अंटों अलफोंस ने बताया कि द्वारका जिले की महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के बाद यहां श्रमदान करती है। और एक पुलिसकर्मी कम से कम तीन घंटे तक यहां अपनी सेवा देती है और पुलिसकर्मियों व गरीबों के लिए मास्क बनाने का काम करती है। उन्होने बताया कि एक सैंटर से रोजाना करीब 1000 मास्क तैयार होते है। जिन्हे सेनेटाईज कर अधिकारियों को सौंप दिया जाता है जहां से ये मास्क जिले के हर थाने में जाते हैं। संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह को अपने बीच पाकर महिला पुलिसकर्मियों का हौंसला दुगुना हो गया और उन्होने संयुक्त आयुक्त को अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ श्रमदान को भी लगातार करने का भरोसा दिलाया।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप