मानसी शर्मा /- कांग्रेस ने नामांकन खत्म होने के कुछ घंटे पहले अपनी लिस्ट जारी के बावजूद भारी बगावत देखने को मिल रही है, कांग्रेसी नेताओ ने आजाद अपने नामांकन भरे है जिसपर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं बल्कि कई धड़ों का ग्रुप है, सभी अपने अपने धड़ों के लिए पेरवी कर रहे थे जिन्हें नहीं दिलवा सके उन्हें आजाद खड़ा कर दिया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज जमानत मिल गई है जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा की जमानत देना आरोपों से मुक्त होना नही है, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है लेकिन बंधन अभी भी उनके ऊपर है। फर्क इतना है कि पहले वो जेल में थे अब वो बेल पर है।
विपक्ष पर बरसे अनिल विज
गणेश पूजा के लिए प्रधानमंत्री के चीफ जस्टिस के घर जाने पर सवाल उठ रहे है जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सवाल घर जाने पर नहीं बल्कि प्रशन गणेश पूजा पर उठाए जा रहे है, घर तो दूसरे लोग भी जाते है दूसरे प्रधानमंत्री भी पूजा में जाया करते थे, लेकिन एक वर्ग राजनीतिज्ञों का लगातार एक धर्मविशेष वालों पर अटैक करने का इनका एजेंडा है।
ममता बनर्जी के बयान पर किया पलटवार
ममता बैनर्जी ने इस्तीफे की बात कही है जिसपर तंज कसते हुए हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बयान देना अच्छी बात नहीं है, सारा देश देख रहा है वो प्रदेश को संभालने में पूरी तरह फेल हो गई है, उन्हें ये मानना चाहिए और बयान देने की बजाए त्याग पत्र देना चाहिए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे