कांग्रेस में शामिल होने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी को लेकर कह दी ये बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस में शामिल होने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल ने सीएम योगी को लेकर कह दी ये बात

मानसी शर्मा /-  मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि कन्हैया मित्तल हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से पंचकूला से टिकट चाहते थे, लेकिन टिकट न मिलने से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. हालांकि अपने वीडियो में मित्तल ने इस बात का खंडन किया है. कन्हैया मित्तल ने कहा कि भाजपा से उनका कोई मतभेद नहीं है, न ही मनभेद है. उन्होंने जो राम को लाए हैं गाना सीएम योगी के लिए गाया था. इस गाने में भाजपा की बात नहीं है. वो हमेशा हमारे गुरु महाराज रहे हैं और रहेंगे. बता दें कि खाटू श्याम के भजन गाने से मशहूर हुए कन्हैया मित्तल ने राम मंदिर को लेकर एक गाना गाया था, जो चुनाव के समय काफी मशहूर हुआ था. ये गाना था जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे.

 कन्हैया मित्तल ने फेसबुक पर रविवार को अपना एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बताया है. मित्तल ने कहा कि वो इस वक्त मेहंदीपुर बालाजी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. रविवार सुबह उनके पास उनके एक मित्र का फोन आया. उन्होंने अपने मन की बात मित्र को बताई. इसमें उन्होंने बताया कि हो सकता है कि वो कांग्रेस में शामिल हो जाएं. मित्तल ने कहा कि सनातन की बात करने वाला एक ही दल न हो, हर दल में ऐसा करने वाले हों. इसलिए इच्छा हुई कि हम कांग्रेस में शामिल हों. कुछ लोग कह रहे हैं कि पंचकूला विधानसभा सीट से भाजपा ने टिकट नहीं दिया इसलिए कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. अगर टिकट चाहिए होता तो कुछ लोगों से संपर्क साधता, लेकिन उनकी सोच अलग है. उन्होंने कभी नहीं कहा कि भाजपा को वोट दो, हमने हमेशा यही कहा है कि जो सनातन का साथ दे, जो हिन्दू हित की बात करे, उसे वोट दो.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox