कोरोना के चलते नजफगढ़ सब्जी मंडी को किया जायेगा स्थानांतरित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के चलते नजफगढ़ सब्जी मंडी को किया जायेगा स्थानांतरित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में कोरोना वायरस को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कोई जोखिम नही लेना चाहता है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने नजफगढ़ सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने का फैसला कर लिया है। इस संबंध में संयुक्त आयुक्त पश्चिमी रेंज ने एक आदेश भी जारी कर दिया है जिसके तहत लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नजफगढ़ सब्जी मंडी को तुरंत यहां से हटाया जाये। हालांकि हरियाणा में तो आम लोगों के लिए सब्जी मंडी में प्रवेश ही बंद कर दिया है लेकिन यहां मुख्यमार्ग से सिर्फ सब्जी मंडी को स्थानांतरित ही किया जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन ने जमीन चिंहित कर ली है और पुलिस व निगम वहां आढ़तियों व हाॅकरों के लिए व्यवस्था बनाने में जुट गये हैं।

नजफगढ़ सब्जी मंडी


बता दें कि नजफगढ़ मे जब से कोरोना के कुछ नये मामले सामने आये है तब से पुलिस व प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। जहां पुलिस सुरक्षा के लिहाज से कोई जोखिम नही लेना चाहती वहीं प्रशासकिय अधिकारी भी हर क्षेत्र मे बारिकी से नजर रखे हुए है। लोगों की जांच व उन्हे क्वारीनटाइन में रखने के सभी मामले पुरी सतर्कता से कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन क्षेत्र में वो सभी जगह चिंहित कर उन पर कार्यवाही कर रहा है जहां लोगों की ज्यादा चहल-पहल व आवाजाही है। ऐसी जगहों पर पुलिस कड़ा पहरा दे रही है और पूरे क्षेत्र में गश्त लगाकर लोगों को घरों में ही रहने की अपील भी कर रही है लेकिन फिर भी लोग काफी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे है जिसने पुलिस व प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मे कोरोना के संक्रमण के मामले भी दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नजफगढ़ सब्जी मंडी को हटाने का फैसला ले लिया है। इसके आदेश भी जारी कर दिये गये है। जिसके तहत वीरवार को डीसीपी द्वारका ने क्षेत्र का दौरा कर सब्जी मंडी को स्थानांतरित करने के लिए कई जगहों का निरिक्षण भी किया। फिलहाल प्रशासन ने सब्जी मंडी को अनाज मंडी के सामने पड़ी ग्रामसभा की जमीन में स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। जिसमें आढ़तियों व हाॅकरों की सुविधा की व्यवस्था करने का काम निगम व वक्स्र्र विभाग्र को सौंपा दिया गया है। आज पूरा दिन अधिकारी पुलिस के साथ मिलकर चिंहित की गई जगह में व्यवस्था बनाने के काम में जुटे रहे। यह संभावना वयक्त की जा रही है कि अगले सप्ताह सब्जीमंडी को मुख्य मार्ग से हटाकर यहां स्थानांतरित कर दिया जायेगा। इस संबंध में एसीपी विजय सिंह ने बताया कि फैसला ले लिया गया है और सब्जी मंडी के लिए जगह भी चिंहित कर ली गइ है। उन्होने कहा की आढ़तियों व हाॅकरों को भी अपना सामान यहां से हटाने के आदेश दे दिये गये। हालांकि कुछ लोग यहां से हटने को तैयार नही थे लेकिन उन्हे देश की भलाई व सुरक्षा के तहत समझा गया तो सभी मान गये। उन्होने कहा कि मुख्यमार्ग पर सब्जी मंडी से कोरोना के फैलाने का डर हमेशा बना रहता था। हालांकि दूसरे राज्यों में तो सब्जी मंडिया ही बंद हो गई है लेकिन हम सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित रास्ता अपनाकर काम कर रहे है ताकि लोगों को पेरशानी भी न हो और उनकी रोजमर्रा की जरूरते पूरी हो सकें। लेकिन अब सब्जी मंडी में वही जा पायेगा जो सब्जी खरीदने आया है। पहले लोगों का यही पता नही लगता था कि वह सब्जी खरीदने आया है या सैर-सपाटा। अब लोगों पर अच्छी तरह से नजर रखी जा सकेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox