नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) मिलकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव इस बार एक चरण में 5 अक्टूबर को होगा और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।
राहुल गांधी का ऑफर, संजय सिंह की शर्तें
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऑफर दिया है, जिसे आप ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, आप के नेता संजय सिंह ने इस पर शर्त लगाई है। संजय सिंह ने कहा, “मैं राहुल गांधी के फैसले का स्वागत करता हूं। हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है, लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहमति से लिया जाएगा।”
कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची
इस सबके बीच, कांग्रेस पार्टी ने सोमवार, 2 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा कि बुधवार को पहली लिस्ट जारी की जाएगी और विनेश फोगाट को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगेगा।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तारीखें
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि पहले यह एक अक्टूबर को होना था। यह बदलाव बिश्नोई समाज के त्योहार आसोज अमावस्या के चलते किया गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम भी 8 अक्टूबर को आएंगे।
हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त
हरियाणा विधानसभा का 90 सीटों वाला कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार, बीजेपी बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी थी और बाद में जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। इस साल मार्च में, बीजेपी और JJP का गठबंधन टूट गया। वर्तमान में एनडीए के पास 43 सीटें और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पास 40 सीटें हैं।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!