चावल खाने से वजन बढ़ता है या नहीं?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चावल खाने से वजन बढ़ता है या नहीं?

हेल्थ/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  भारत के हर घर की थाली में एक चीज हमेशा दिखाई दे जाएगी और वो है चावल। चावल  को लाइट आहार के रूप में माना जाता है। बिना चावल खाए, कई लोगों को आंतरिक शांति नहीं मिलती। तो वहीं, कई प्रदेशों में चावल खाना अनिवार्य हो जाता है। हालांकि, कई लोग पसंद होने के बावजूद चावल नहीं खाते हैं। इसके पीछे वो अकसर यह तर्क देते हैं कि चावल खाने से मोटापा बढ़ जाती है। चावल खाने से शरीर में फैट बढ़ता है। ऐसे में जो लोग फैट लॉस करने की जुगत में लगे हुए हैं, वो चावल से परहेज करते हैं। लेकिन इन सब बातों से इत्तर हम ये जानते हैं कि आखिर इन बातों में सच्चाई कितनी है?

क्या चावल खाने से फैट बढ़ता है?

जानकारों की मानें तो यह बात बिल्कुल गलत है कि चावल का सेवन करने से फैट या वजन बढ़ जाता है। चावल खाने से शरीर में फैट की मात्रा में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होती है। हालांकि, ये सच है कि चावल में कार्ब्स पाए जाते हैं। लेकिन साथ ही चावल में फाइबर भी होता है। जो येफेनोमिनल प्रोबायोटिक का काम करता है।

कैलोरी जमा नहीं होगी

जानकारों के अनुसार, चावल में स्टार्च पाया जाता है। जब आप चावल का सेवन करते हैं तो स्टार्च की मदद से कैलोरी कम होती है। स्टार्च की मदद से रोजाना चावल खाने के बाद भी आपके शरीर में कैलोरी जमा नहीं होती है। अब जब कैलोरी जमा नहीं होती तो शरीर में ना फैट बढ़ता है और न ही वजन। हालांकि, चावल के साथ जरुरी है कि आप माइंडफुल ईटिंग का ध्यान रखें। बता दें, माइंडफुल ईटिंग का अर्थ होता है, भोजन करते समय ध्यान से खाना और हर पल को बिना किसी निर्णय के भोजन पर केंद्रित रहना। इसमें भोजन के प्रति व्यक्ति की जागरूकता और भोजन के अनुभव पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।

चावल खाने के फायदे

विभिन्न हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, चावल खाना हेल्थ के लिए कई मायनों में लाभकारी होता है। अगर आप चावल ठीक तरह से खाते हैं तो इससे आपके वजन में भी सुधार देखने को मिलगा। साथ ही चावल खाने से आपकी शरीर की एनर्जी बनी रहती है। कहा जाता है कि, चावल खाना हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यहां एक बात ध्यान रखने वाली यह है कि अगर आप रोजाना चावल का सेवन कर रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही खाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox