दुष्यंत चौटाला और खट्टर के बीच छिड़ी जुबानी जंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुष्यंत चौटाला और खट्टर के बीच छिड़ी जुबानी जंग

-चौटाला बोले- भाजपा में नहीं जाउंगा तो खट्टर का जवाब- आपको बुला कौन रहा

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक पार्टियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं जनता में अपना प्रभाव जमाने के लिए राजनेता एक-दूसरे पर प्रचारी हमला भी कर रहे है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व भाजपा के नेता पूर्व सीएम तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर में जुबानी जंग देखने को मिली है। हालांकि दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं खट्टर ने भी चौटाला पर अपना तंज कसा है।

        जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, “मैं आपको रिकॉर्ड तौर पर आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं बीजेपी में नहीं जाऊंगा।” वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इंडी गठबंधन के साथ गठबंधन करेंगे, तो उन्होंने कहा, “देखते हैं कि क्या हमारे पास संख्या है और हां अगर हमारी पार्टी को प्राथमिकता के रूप में लिया जाता है, तो क्यों नहीं?’
        इसे लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “उन्हें उन्हें बुला कौन रहा है? (दुष्यंत चौटाला)?… बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी और नया रिकॉर्ड सेट करेगी। हम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लीडरशिप में चुनाव जीतेंगे।
        बता दें कि राज्य की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने 87 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जेजेपी ने कुल 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।  

12 मार्च को टूटा था गठबंधन
गौर रहे हरियाणा में तकरीबन साढ़े 4 साल से मिलकर सरकार चला रहे भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन 12 मार्च को टूट गया था। सियासी उलटफेर के बीच उसी दिन मनोहर लाल खट्‌टर ने राज्यपाल से मिलकर कैबिनेट का इस्तीफा सौंप दिया। गवर्नर ने कुछ देर में ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। फिर नायब सिंह सैनी के तौर पर नए सीएम का भी ऐलान हो गया। शाम तक नए सीएम और 5 कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी करा दिया गया।. इन सबके बीच जजपा चीफ दुष्यंत चौटाला को न चाहते हुए भी डिप्टी सीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox