नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि 5 लाख नौकरियों के वायदे के बावजूद, सरकार ने सिर्फ अपने करीबी लोगों को ही कैबिनेट रैंक की नौकरियां दी हैं।
बेरोजगारी और कांग्रेस सरकार की विफलता
जयराम ठाकुर ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 5 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी इस वादे को पूरा नहीं किया गया। प्रदेश सरकार केवल पूर्व भाजपा सरकार के दौरान की गई प्रक्रियाओं का लाभ उठा रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
महंगाई से गरीबों की हालत दयनीय
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने डीजल, बस किराया और बिजली दरों में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा, 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त पानी की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है। आगामी दिनों में महिलाओं को HRTC बसों में पूरा किराया देना पड़ सकता है, जिसकी तैयारी सरकार ने कर ली है।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”