पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

-नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई। जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि, उनसे भारत को गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वे इसमें असफल रहे। गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम के हिस्से आया, जिन्होंने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक के पिछले रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। पेरिस ओलंपिक में भारत का यह पांचवां मेडल है और पहला सिल्वर मेडल है। इसके अलावा भारत ने चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल जीते थे, जिसमें एक गोल्ड भी शामिल था।

नीरज पर चोट हुई हावी

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर का थ्रो करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। नीरज के कुल 6 थ्रो में से 4 फाउल रहे। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने बताया कि मैच के दौरान नीरज पर इंजरी का असर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि इसे प्रेशर नहीं कहा जा सकता, सभी का दिन होता है और आज नदीम का दिन था। उनके पिता ने कहा कि लगातार दूसरे ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में भारत को मेडल मिला, यह बहुत बड़ी बात है।

नीरज ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आजादी के बाद नीरज ऐसे पहले एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने एथलेटिक्स में दो मेडल अपने नाम किए हैं। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक में मेडल जीते हैं, जिनमें सुशील कुमार ने 2008 में कांस्य और 2012 में रजत पदक जीता था। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने 2016 में सिल्वर और 2020 में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही लगातार दो कांस्य मेडल जीतकर मनु भाकर ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox