फल व सब्जियों के बढ़ने लगे दाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन हुई दिल्ली में फल व सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ने शुरू हो गये है। हालांकि सरकार किसी भी खाद्य वस्तु की कालाबाजारी को लेकर काफी सख्त रवैया अपनाये हुए है लेकिन अभी तक ऐसा एक भी मामला सामने नही आया है जिसमें किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई हो। फल व सब्जियों की महंगाई को लेकर सरकार व प्रशासन भले ही ध्यान नही दे रहा हो लेकिन इतना जरूर है कि धीरे-धीरे लोगों की मुश्किले बढ़नी आरंभ हो गई है।
सब्जी मंडी हो या फिर रेहड़ी-पटड़ी वाले सभी फल व सब्जियों के बढ़ते दामों के लिए गोदाम वालों पर दोष लगा रहे है। हालांकि जब गोदाम वालों से बात की तो उनका कहना था कि आगे से ही सप्लाई नही आ रही है और जो आ रही है उसका दाम पहले से दोगुना हो गया है तो इसमें हमारा क्या कसूर है। रविवार को दिल्ली बंद का पांचवा दिन है और अभी भी लाॅक डाउन के 15 दिन शेष है। जब अभी से यह हाल है तो आगे चलकर क्या होगा कहना मुश्किल है। इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नही जबकि लगभग सभी सब्जियों का दाम दोगुना हो गया है। रविवार को अदरक 50 रूपये प्रति 250 ग्राम, खीरा 20 रूपये से 40 रूपयें हो गया, आलु-प्याज के भाव फिर आसमान छूने लगे है। आलु 50 रूपये तो प्याज 70 रूपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। सेब, संतरा व अंगूर के दामों में भी 20 से 30 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। पुलिस खाद्य विभाग व निगम प्रशासन कोई भी इस ओर ध्यान नही दे रहा। लोगों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो शायद एक सप्ताह बाद फल-सब्जियां लोगों की पंहुच से दूर हो जायेंगे। प्रशासन व सरकार को इस ओर ध्यार देना चाहिए ताकि लोगों को खाद्य सामग्री आसानी से मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox